Oppo Reno Ace2 की तस्वीर लीक, मिली डिज़ाइन की झलक

Oppo Reno Ace2 पिछले साल चीन में लॉन्च हुए Oppo Reno Ace का ही अपग्रेड होगा।

Oppo Reno Ace2 की तस्वीर लीक, मिली डिज़ाइन की झलक

Oppo Reno Ace2 को लेकर आधिकारिक बयान नहीं

ख़ास बातें
  • Oppo Reno Ace2 की वास्तविक तस्वीर आई सामने
  • ओप्पो रेनो ऐस2 में होंगे चार रियर कैमरे
  • स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ आता है ओप्पो रेनो ऐस2
विज्ञापन
Oppo Reno Ace2 की लाइव तस्वीरें कथित तौर पर चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर लीक हो गई हैं। इन लीक हुई वास्तविक तस्वीरों में फोन का सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल और ब्लू कलर वेरिएंट देखने को मिल रहा है। हालांकि, इस फोन और इस तस्वीर को लेकर कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, तो इस पर पूरी तरह से भरोसा करना थोड़ा गलत होगा। इस तस्वीर को एक जाने-माने टिप्सटर द्वारा साझा किया गया है जिससे Oppo के इस आगामी फोन के कैमरा मॉड्यूल के अलावा कई अन्य दिलचस्प जानकारी भी सामने आई हैं। ओप्पो रेनो ऐस2 पिछले साल चीन में लॉन्च हुए Oppo Reno Ace का ही अगला वर्ज़न है।

Digital Chat Station (अनुवाद) टिप्सटर द्वार शेयर की गई वास्तविक तस्वीर में नीले रंग का फोन बड़े-से सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ दिखा है। कैमरे का डिज़ाइन Oppo Reno Ace के डिज़ाइन से काफी अलग है। सर्कुलर मॉड्यूल में चार कैमरे देखे जा सकते हैं। इस तस्वीर में वॉल्यूम बटन भी फोन के बायीं तरफ देखा जा सकता है, इसके अलावा इसमें सिम ट्रे भी दी गई है। फोन के निचले हिस्से को भी तस्वीर में देखा जा सकता है, जिसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल नजर आ रही है। फोन के बैक के निचले हिस्से में ओप्पो की ब्रांडिंग की गई है।

ओप्पो रेनो ऐस2 की कथित तस्वीर में यह फोन कर्व्ड बैक के साथ नज़र आया है।

याद दिला दें कि Oppo Reno Ace में फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन हैं। इसमें चार रियर कैमरे वर्टिकल पोज़ीशन में दिए गए हैं। फोन का प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। 8 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है और आखिरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज है। इसके अलावा फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी और 65 वॉट सुपर VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है। ओप्पो रेनो ऐस2 फोन में भी फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन हो सकते हैं, जिसमें स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर शामिल हो सकता है।

हालांकि, ओप्पो रेनो ऐस भारत में लॉन्च नहीं हुआ था। हो सकता है कि यह फोन भी भारत में लॉन्च न हो।

ओप्पो रेनो ऐस2 से संबंधित कोई अधिकारिक सूचना अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन इस फोन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo Reno Ace2, Oppo Reno Ace, Oppo Reno Ace 2
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »