• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo Reno 8 SE के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक, 50MP कैमरा, Dimensity 1300 SoC के साथ जल्द होगा लॉन्च!

Oppo Reno 8 SE के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक, 50MP कैमरा, Dimensity 1300 SoC के साथ जल्द होगा लॉन्च!

सीरीज का एक और स्मार्टफोन Oppo Reno 8, जून के अंत तक लॉन्च हो सकता है। इसमें Snapdragon 7 Gen 1 SoC दिया जा सकता है।

Oppo Reno 8 SE के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक, 50MP कैमरा, Dimensity 1300 SoC के साथ जल्द होगा लॉन्च!

Oppo Reno 8 SE के जून के अंत में लॉन्च होने की संभावना है।

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 8 SE एंड्रॉयड 12 ओएस के साथ आ सकता है
  • यह ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है
  • इसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का दिया जा सकता है
विज्ञापन
Oppo Reno 8 SE के स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन सामने आए हैं। फोन में 6.43 इंच का फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले मिल सकता है। स्मार्टफोन Mediatek Dimensity 1300 प्रोससर के साथ आ सकता है। एंड्रॉयड 12 ओएस के साथ कंपनी इसे दो स्टोरेज ऑप्शन्स में लॉन्च कर सकती है। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। Oppo Reno 8 SE में 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। Oppo Reno 8 सीरीज जून के अंत तक भारत में लॉन्च हो सकती है।  
 

Oppo Reno 8 SE specifications (expected)

91Mobiles की एक रिपोर्ट में टिप्स्टर योगेश बरार के हवाले से कहा गया है कि Oppo Reno 8 SE एंड्रॉयड 12 ओएस के साथ आएगा और फोन में 6.43 इंच फुल एचडीप्लस डिस्प्ले होगा। यह MediaTek Dimensity 1300 SoC से लैस होगा और 6GB+128GB व 8GB+256GB स्टोरेज ऑप्शन्स में लॉन्च हो सकता है। 

टिप्स्टर ने कैमरा स्पेसिफिकेशंस के बारे में संकते दिए हैं कि यह ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस होगा जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ में 8 मेगापिक्सल का सेकंडरी लेंस और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 32 मेगापिक्सल के शूटर के साथ आ सकता है। फोन में 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। 

इसी सीरीज का एक और स्मार्टफोन Oppo Reno 8, जून के अंत तक लॉन्च हो सकता है। इसमें Snapdragon 7 Gen 1 SoC दिया जा सकता है और LPDDR5 रैम के साथ UFS 3.1 स्टोरेज देखने को मिल सकती है। हैंडसेट में 6.55 इंच डिस्प्ले होगा जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा और पावर के लिए 4,500mAh बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग के साथ दी जा सकती है। 
 

Oppo Reno 8 SE India launch date (expected)

Oppo Reno 8 SE का लॉन्च कब होगा, अभी तक इसकी खबर नहीं मिली है। लेकिन, कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह फोन जल्द ही भारत में आ सकता है। इससे पहले एक अफवाह थी कि रेनो 8 सीरीज भारत में जून के अंत या जुलाई में लॉन्च हो सकती है। जैसा कि हमने पहले बताया है, Oppo Reno 8 SE के लॉन्च की पुष्टि अभी नहीं की जा सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »