नए कलर ऑप्‍शन के साथ Oppo Reno 7 5G का न्‍यू ईयर एडिशन लॉन्‍च

Oppo Reno 7 सीरीज को नवंबर में चीन में लॉन्च किया गया था। यह सीरीज अभी ग्‍लोबल मार्केट्स में लॉन्‍च नहीं हुई है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2021 19:18 IST
ख़ास बातें
  • रेनो 7 5G क्‍वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर से लैस है
  • यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है
  • फोन में 4500mAh की बैटरी है, जो 60W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है

फोन में 6.43 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट है।

Oppo Reno 7 5G का स्‍पेशल वर्जन चीन में लॉन्‍च हुआ है। कंपनी ने इसे Oppo Reno 7 5G New Year Edition बताया है। यह स्‍पेशल एडिशन स्‍मार्टफोन एक नए कलर में लॉन्‍च हुआ है और फोन के बैक पैनल को कंपनी ने खास लोगो से सजाया है। यह फोन बाकी मार्केट्स में लॉन्‍च होगा या नहीं, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। Oppo Reno 7 सीरीज को नवंबर में चीन में लॉन्च किया गया था। यह सीरीज अभी ग्‍लोबल मार्केट्स में लॉन्‍च नहीं हुई है। 
 

Oppo Reno 7 5G न्‍यू ईयर एडिशन के प्राइस और उपलब्‍धता

Oppo Reno 7 5G न्‍यू ईयर एडिशन की कीमत वनीला Oppo Reno 7 5G के बराबर है। इसके 8GB RAM+ 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत CNY 2,699 (लगभग 31,800 रुपये), 8GB RAM+ 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत CNY 2,999 (लगभग 35,400 रुपये) है। इसके साथ ही 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरिएंट को CNY 3,299 (लगभग 38,900 रुपये) में पेश किया गया है। Oppo Reno 7 5G न्‍यू ईयर एडिशन एक स्‍पेशल कलर ‘वेलवेट रेड' में आता है। इसके रियर कैमरा मॉड्यूल के ठीक पास में Tiger लोगो उकेरा गया है।
Advertisement

वीबो Weibo पर एक पोस्ट जरिए ओपो ने बताया है कि कंपनी ने नए मॉडल के बैक पैनल पर Tiger लोगो को इसलिए उकेरा है, क्योंकि 2022 को चीन में Tiger का वर्ष माना गया है।
 

Oppo Reno 7 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Oppo Reno 7 5G न्‍यू ईयर एडिशन इस सीरीज का सिर्फ एक रीडिजाइन वर्जन है। इसके स्‍पेसिफ‍िकेशंस नवंबर में लॉन्‍च हुए वनिला Oppo Reno 7 5G के जैसे ही हैं। फोन में 6.43 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 20:9 का आस्पेक्ट रेश्यो और 90Hz का रिफ्रेश रेट है। रेनो 7 5G क्‍वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर से लैस है और 12GB तक LPDDR4x रैम का सपोर्ट है। यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का मेन सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। फोन में 32 मेगापिक्‍सल का Sony IMX709 सेंसर वाला कैमरा है।
Advertisement

Oppo Reno 7 5G न्‍यू ईयर एडिशन में 256GB तक UFS 2.1 स्टोरेज है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शन की बात करें, तो 5जी, 4जीVoLTE, वाई फाई 6, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट मिलता है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इस फोन में 4500mAh की बैटरी है, जो 60W फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 185 ग्राम है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Dedicated microSD card slot
  • Slim and light
  • Vibrant display
  • Very good battery life, fast charging
  • Cameras are decent for stills
  • Fuss-free performance
  • Bad
  • Plastic body is a downgrade
  • Recorded video could be better
  • No stereo speakers
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 900

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  11. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  6. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  10. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.