Oppo Reno 5K फोन 12GB रैम+256GB स्टोरेज, 4 बैक कैमरा, 4,300mAh बैटरी के साथ लॉन्च

याद दिला दें, Oppo Reno 5 5G के फोन के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत चीन में CNY 2,699 (लगभग 30,300 रुपये) थी और 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,999 (लगभग 33,700 रुपये) थी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 फरवरी 2021 15:14 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 5K की सेल चीन में 6 मार्च से होगी शुरू
  • ओप्पो रेनो 5के क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस है
  • फोन में 4,300एमएएच की बैटरी दी गई है

ग्रीन ब्रीज, मिडनाइट ब्लैक और स्टार्री ड्रीम में उपलब्ध होगा फोन

Oppo Reno 5K स्मार्टफोन को गुरुवार को Oppo Reno सीरीज़ के लेटेस्ट मॉडल के रूप में पेश कर दिया गया है। इस नए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन Oppo Reno 5 5G स्मार्टफोन की तरह ही हैं, जो कि चीनी मार्केट में पिछले साल दिसंबर महीने में लॉन्च किया गया था। हालांकि, दोनों फोन के बीच अंतर केवल प्रोसेसर का है। जहां लेटेस्ट ओप्पो रेनो 5के फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस है, वहीं ओप्पो रेनो 5 5जी फोन स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर से लैस है। ओप्पो रेनो 5के के अन्य स्पेसिफिकेशन ओप्पो रेनो 5 5जी के समान ही है। इसका मतलब यह है कि नया फोन भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप, होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और 4,300 एमएएएच बैटरी से लैस है, पिछले साल लॉन्च हुए मॉडल की तरह।
 

Oppo Reno 5K price, availability details

Oppo Reno 5K की कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है। हालांकि, इस फोन की सेल चीन में 6 मार्च से शुरू कर दी जाएगी, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की बिक्री की जाएगी। यह फोन तीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, जिनके नाम है ग्रीन ब्रीज, मिडनाइट ब्लैक और स्टार्री ड्रीम।

याद दिला दें, Oppo Reno 5 5G के फोन के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत चीन में CNY 2,699 (लगभग 30,300 रुपये) थी और 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,999 (लगभग 33,700 रुपये) थी। यह फोन तीन कलर ऑप्शन के साथ आया था, जो हैं ऑरोरा ब्लू, मूनलाइट नाइट और स्टार्री नाइट।
 

Oppo Reno 5K specifications

डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो रेनो 5के फोन एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.1 पर काम करता है। इसमें 6.43 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशिया, 91.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मौजूद है। इसके अलावा यह फोन स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Adreno 619 जीपीयू और 12 जीबी LPDDR4x रैम दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए ओप्पो रेनो 5के फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस मौजूद है।
Advertisement

सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फ्रंट फेसिंग कैमरा में five-piece लेंस दिए गए हैं, जो कि 85 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू (FoV) के साथ आता है।

ओप्पो रेनो 5के फोन में 256 जीबी UFS 2.1 स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5जी, 4जी एलटीई, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें जियोमैग्नेटिक सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, ग्रेविटी सेंसर और जायरोस्कोप शामिल हैं।
Advertisement

फोन में 4,300एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके SuperVOOC 2.0, SuperVOOC, VOOC 3.0, PD और QC फास्ट चार्जिंग प्रोटोकोल सपोर्ट मौजूद है। Oppo Reno 5K का डायमेंशन 159.1x73.4x7.9mm और भार 179 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.