Oppo Reno 5 Lite 5G हो सकता है अगला 'किफायती' Oppo फोन, सर्टिफिकेशन साइट पर दिखा

एक रिपोर्ट का कहना है कि Oppo अपनी Reno 5 सीरीज़ को सभी सेगमेंट में लेकर आने की योजना बना रही है। ऐसे में लाइट फीचर्स के साथ आने वाले 'किफायती' Oppo Reno 5 Lite 5G को एक सच्चाई माना जा सकता है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2020 12:12 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 5 सीरीज़ में पहले से तीन स्मार्टफोन मौजूद हैं
  • अब पहली बार सामने आया Oppo Reno 5 Lite 5G का नाम
  • इस फोन में 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल हो सकता है

Oppo Reno 5 Lite 5G को पहली बार किसी लीक में देखा गया है

Oppo Reno 5 Lite 5G को कथित तौर पर 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। फोन को लिस्टिंग से पता चलता है कि नए ओप्पो फोन में 30W फास्ट चार्जिंग तकनीक शामिल होगी। कथित ओप्पो रेनो 5 लाइट 5जी के नाम को पहली बार किसी लिस्टिंग में देखा गया है। अब तक, इस सीरीज़ में Oppo Reno 5 5G, Reno 5 Pro 5G और Reno 5 Pro+ को लॉन्च किया गया है। तीनों फोन चीन में लॉन्च हुए  हैं। इनमें 65W फास्ट चार्जिंग तकनीक शामिल है। स्मार्टफोन के लाइट वेरिएंट के अस्तित्व पर ओप्पो की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

मॉडल नंबर PELM00 वाला एक ओप्पो फोन 3C वेबसाइट पर देखा गया है। सर्टिफिकेशन साइट से पता चला है कि यह डिवाइस मॉडल नंबर VC56HACH वाले Oppo चार्जर के साथ आएगा। इस चार्जर की क्षमता 30W होगी और यह VOOC 4.0 ब्रिक होगी। सूत्रों का हवाला देते हुए, MyFixGuide की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मॉडल नंबर Oppo Reno 5 Lite 5G है।

GSMArena की रिपोर्ट के अनुसार, Oppo अपनी Reno 5 सीरीज़ को सभी सेगमेंट में लेकर आने की योजना बना रही है। ऐसे में लाइट फीचर्स के साथ आने वाले 'किफायती' Oppo Reno 5 Lite 5G को एक सच्चाई माना जा सकता है। Oppo ने पहले ही Reno 5 5G, Reno 5 Pro 5G और Reno 5 Pro+ को 65 वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ चीन में लॉन्च किया है। 'लाइट 'वेरिएंट में 30W सपोर्ट मायने रखता है। हालांकि, यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि फिलहाल तक ये केवल अटकलें हैं, क्योंकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

ओप्पो रेनो 5 और ओप्पो रेनो 5 प्रो को इस महीने की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था। ओप्पो रेनो 5 प्रो+ पिछले हफ्ते लॉन्च हुआ। पहले की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Oppo Reno Pro 5G जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है, क्योंकि ओप्पो रेनो 5 प्रो 5जी से जुड़े मॉडल नंबर वाले स्मार्टफोन को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की वेबसाइट पर देखा गया था।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light
  • 65W fast charging
  • Vivid AMOLED display
  • Competent cameras
  • Bad
  • No stereo speakers
  • Recorded video needs improvement
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1000+

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4350 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  3. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  4. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  7. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  8. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  9. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  10. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.