Oppo Reno 2F की सेल 4 अक्टूबर से, प्री-बुकिंग कल से शुरू

Oppo Reno 2F की कीमत 25,990 रुपये तक की गई है। इस दाम में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2019 16:50 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 2F में चार रियर कैमरे दिए गए हैं
  • ओप्पो रेनो 2एफ में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा मिलेगा
  • Oppo Reno 2F 4,000 एमएएच की बैटरी से लैस है

Oppo Reno 2F में है 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा

Oppo Reno 2F की बिक्री भारत में 4 अक्टूबर से शुरू होगी। चीनी कंपनी ओप्पो ने यह जानकारी शुक्रवार को दी। इच्छुक ग्राहक इस फोन की प्री-बुकिंग 28 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच कर सकते हैं। याद रहे कि ओप्पो रेनो 2एफ को भारतीय मार्केट में ओप्पो रेनो 2 और ओप्पो रेनो 2ज़ेड के साथ उतारा गया था। उस वक्त बताया गया था कि फोन को नवंबर तक लाए जाने की उम्मीद है। अब कंपनी ने इसे पहले ही उपलब्ध करा दिया है। स्मार्टफोन 19.5:9 एमोलेड डिस्प्ले, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।
 

Oppo Reno 2F की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर्स

ओप्पो रेनो 2एफ की कीमत 25,990 रुपये तय की गई है। इस दाम में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाएगा। फोन स्काई व्हाइट और लेक ग्रीन रंग में उपलब्ध होगा।

Oppo अपने इस हैंडसेट की बिक्री 4 अक्टूबर से अमेज़न इंडिया की साइट पर करेगी। दूसरी तरफ, हैंडसेट की प्री-बुकिंग इसी ई-कॉमर्स साइट पर ही शुरू हो जाएगी। ओप्पो रेनो 2एफ की प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहक अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 4,000 रुपये की अतिरिक्त छूट पाएंगे।

Oppo Reno 2F को खरीदने के लिए एचडीएफसी बैंक का कार्ड इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 10 प्रतिशत इंस्टेंट कैशबैक भी दिया जाएगा।
Advertisement

ओप्पो रेनो 2एफ खरीदने वाले जियो सब्सक्राइबर्स को 198 और 299 रुपये के रीचार्ज प्लान के साथ 100 प्रतिशत अतिरिक्त डेटा का फायदा होगा। इसी तरह से वोडाफोन आइडिया सब्सक्राइबर्स को 255 रुपये के रीचार्ज प्लान के साथ 3,750 रुपये का कैशबैक और 250 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। दूसरी तरफ, Airtel यूज़र्स 249 रुपये के रीचार्ज के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग व दोगुना डेटा की सुविधा पाएंगे।
 

Oppo Reno 2F specifications

ओप्पो रेनो 2एफ में 6.53 इंच (1,080 x 2,340 पिक्सल) का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो की बात करें तो यह 91.6 प्रतिशत है। फोन के फ्रंट एवं बैक पैनल पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर से लैस है।
Advertisement

अब बात हैंडसेट के रैम और स्टोरेज की। ओप्पो रेनो 2एफ का एक ही वेरिएंट उतारा गया है जो 8 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो वूक 3.0 फ्लैश चार्ज तकनीक से लैस है। Oppo Reno 2 Series के अन्य स्मार्टफोन की तरह सिक्योरिटी के लिए ओप्पो रेनो 2एफ में भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

अब बात कैमरा सेटअप की। ओप्पो रेनो 2एफ में चार रियर कैमरे दिए गए हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो Samsung ISOCELL GM1 सेंसर से लैस है, 119 डिग्री एंगल ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा मिलेगा। कैमरा फीचर्स की बात करें तो एआई ब्यूटी, अल्ट्रा नाइट 2.0 मोड के साथ एंबियंट लाइट मोड जैसे फीचर्स मिलेंगे।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी70

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.