Oppo Reno 17 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। Oppo Reno 17 Pro में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 नवंबर 2026 20:49 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Oppo Reno 17 Pro शामिल है
  • Oppo Reno 17 Pro में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है
  • इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है

ये स्मार्टफोन्स Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर चलते हैं

Photo Credit: Oppo

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की Oppo Reno 17 सीरीज को सोमवार को पेश किया गया है। इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Oppo Reno 17 Pro शामिल है। इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इसके साथ Oppo Pad Air 6  को भी लॉन्च किया गया है। 

Oppo Reno 17, Oppo Reno 17 Pro का प्राइस 

Advertisement

चीन में पेश किए गए Oppo Reno 17 के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 4,199 (59,200 रुपये), 12 GB + 256 GB का CNY 3,799 (लगभग 53,600 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 3,999 (लगभग 56,400 रुपये) और 12 GB + 1 TB वाले वेरिएंट का CNY 4,899 (लगभग 69,000 रुपये) का है। Oppo Reno 17 Pro के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 4,199 (लगभग 59,200 रुपये), 12 GB + 256 GB का CNY 4,599 (लगभग 64,800 रुपये) और 12 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का CNY 4,899 (लगभग 69,000 रुपये) का है। इन स्मार्टफोन्स को Snow White, Ice Moon White, Encounter Cat, Starlight Pink और Cocoa Brown कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Oppo Reno 17, Oppo Reno 17 Pro के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

डुअल SIM वाले ये स्मार्टफोन्स Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर चलते हैं। Oppo Reno 17 Pro में 6.32 इंच फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले (2,640 x 1,216 पिक्सल्स) 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में 6.56 इंच फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले (2,624 x 1,208 पिक्सल्स) दिया गया है। Oppo Reno 17 Pro में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8550 Super और Oppo Reno 17 में Snapdragon 7 Gen 4 है। 

Advertisement

इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। Oppo Reno 17 Pro में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। Oppo Reno 17 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo Reno 17 Pro में 7,250 mAh की बैटरी दी गई है और Oppo Reno 17 में 8,000 mAh की बैटरी है। ये दोनों स्मार्टफोन्स 80 W वायर्ड SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,050mAh बैटरी वाला Oppo Pad Air 6 टैबलेट लॉन्च, 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगी 12GB RAM
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. 10,050mAh बैटरी वाला Oppo Pad Air 6 टैबलेट लॉन्च, 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगी 12GB RAM
  3. TCL ने टैबलेट के लिए नए 10.95 इंच OLED डिस्प्ले किए पेश, जानें इनकी खासियत
  4. Grand Theft Auto 6 को लॉन्च से पहले मिला 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू
  5. 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
  6. Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
  7. Jio यूजर्स के लिए अलर्ट! मोबाइल रीचार्ज खत्म हुआ तो बंद हो जाएगी सर्विस?
  8. Nvidia के CEO की पोस्ट पर वापसी की कोशिश में जुटे Jensen Huang
  9. Vivo Pad FE के जल्द लॉन्च की तैयारी, NCC पर हुई लिस्टिंग
  10. iPhone 18 कब होगा पेश, कैसे होंगे फीचर्स और डिजाइन, कितनी होगी कीमत जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.