7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Oppo Reno 16, Reno 16F हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Oppo Reno 16 सीरीज में कंपनी ने खास Oppo Bubble Mag E-Badge डिस्प्ले दिया है। यह एक मेग्नेटिक स्मार्ट डिस्प्ले है जो ColorOS के साथ काम करता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 जून 2026 13:00 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 16 5G में कॉम्पेक्ट 6.32 इंच का डिस्प्ले मिलता है।
  • Oppo Reno 16F इस सीरीज में सबसे बड़ी बैटरी, 7000mAh से लैस है।
  • सीरीज में कंपनी ने खास Oppo Bubble Mag E-Badge डिस्प्ले दिया है।

Oppo Reno 16 सीरीज में कंपनी ने खास Oppo Bubble Mag E-Badge डिस्प्ले दिया है।

Photo Credit: Oppo

Oppo Reno 16 सीरीज को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है जिसके तहत सीरीज में तीन स्मार्टफोन पेश किए गए हैं। Oppo Reno 16, Reno 16F, और Oppo Reno 16 Pro 5G को सीरीज में शामिल किया गया है। Oppo Reno 16 Pro 5G सीरीज का टॉप वेरिएंट है जिसके फुल स्पेसिफिकेशंस कुछ अलग हैं। Oppo Reno 16, Oppo Reno 16F फोन की बात की जाए तो फोन 6.32 इंच के AMOLED डिस्प्ले से लैस किया गया है। यह Snapdragon 7 Gen 4 चिप के साथ आता है। 120Hz का रिफ्रेश रेट इसमें दिया गया है। Oppo Reno 16F में 6.57 इंच बड़ा Crystal Guard AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में MediaTek Dimensity 7300-Energy चिपसेट लगा है। आइए जानते हैं दोनों स्मार्टफोन्स के अहम फीचर्स, और इनकी कीमत। 

Oppo Reno 16 Price

Oppo Reno 16 5G सीरीज को कंपनी ने थाईलैंड और मलेशिया जैसे मार्केट्स में उतारा है। Oppo Reno 16 स्टैंडर्ड फोन के 8 जीबी रैम, 256 जीबी वेरिएंट की कीमत THB 19,999 (लगभग 56,000 रुपये) है। वहीं, 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत THB 22,999 (लगभग 65,000 रुपये) है। फोन को Pop White, Twilight Violet, और Dream Purple कलर्स में खरीदा जा सकता है। 

Oppo Reno 16F Price

Reno 16 F 5G दो रैम-स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है। फोन के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत THB 15,999 (लगभग 45,000 रुपये) है। वहीं, 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत THB 16,999 (लगभग 48,000 रुपये) है। फोन को Pop White, Twilight Violet, और Dream Purple कलर्स में खरीदा जा सकता है। 

Oppo Bubble Mag E-Badge Display

Oppo Reno 16 सीरीज में कंपनी ने खास Oppo Bubble Mag E-Badge डिस्प्ले दिया है। यह एक मेग्नेटिक स्मार्ट डिस्प्ले है जो ColorOS के साथ काम करता है। यह फोन के बैक पैनल से मेग्नेटिक तरीके से अटैच हो जाता है। इसमें रियर कैमरा का प्रीव्यू देखा जा सकता है जिससे सेल्फी और ग्रुप फोटो लेना आसान हो जाता है। 

Oppo Reno 16 5G सीरीज को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है।
Photo Credit: Oppo

Oppo Reno 16 Specifications

Oppo Reno 16, सीरीज का स्टैंडर्ड वेरिएंट है जिसमें कॉम्पेक्ट 6.32 इंच का डिस्प्ले मिलता है। फोन में AMOLED पैनल दिया गया है जो 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस किया गया है। यह 18000 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट है जिसके साथ में LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। 

Oppo Reno 16 का कैमरा सेटअप देखें तो Oppo Reno 16 रियर में 50MP मेन कैमरा से लैस है। इसमें 2-एक्सिस OIS सपोर्ट मिलता है। फोन के मेन कैमरा के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। तीसरा सेंसर 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस है। इसमें 3.5x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट है और OIS फीचर भी है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग हेतु 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है जिसमें ऑटोफोकस फीचर भी है। फोन में 6,700mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और साथ में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। 

Oppo Reno 16F Specifications

Oppo Reno 16F में 6.57 इंच का डिस्प्ले मिलता है। यह Crystal Guard प्रोटेक्शन के साथ AMOLED पैनल से लैस किया गया है। फोन में फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन है। 120Hz का रिफ्रेश रेट यहां दिया गया है। फोन में 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में MediaTek Dimensity 7300-Energy चिपसेट लगा है।
 
Oppo Reno 16F इस सीरीज में सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है। इस फोन में कंपनी ने 7000mAh की विशाल बैटरी पैक की है। साथ में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। कैमरा की बात करें तो रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। इसमें 2-axis OIS सपोर्ट मिलता है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। तीसरा सेंसर 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस है जिसमें 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट है और OIS सपोर्ट भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  2. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  4. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  5. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  8. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  10. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.