Oppo Reno 14 5G vs Poco F7 vs iQOO Neo 10: 40 हजार में कौन सा फोन खरीदने के लिए होगा बेस्ट

Poco F7 5G की दूसरी सेल आज शुरू हो रही है, जिसकी टक्कर हाल ही में लॉन्च हुए Oppo Reno 14 5G और iQOO Neo 10 से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 जुलाई 2025 16:01 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 14 5G में 6.59 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Poco F7 5G में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • iQOO Neo 10 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है।

Oppo Reno 14 5G, Poco F7 और iQOO Neo 10 में 12GB रैम है।

Photo Credit: Oppo/Poco/iQOO

Poco के नए स्मार्टफोन Poco F7 5G की दूसरी सेल आज शुरू हो रही है, जिसकी टक्कर हाल ही में लॉन्च हुए Oppo Reno 14 5G और iQOO Neo 10 से हो रही है। Oppo Reno 14 5G में 6.59 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले जबकि Poco F7 5G में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले और iQOO Neo 10 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है। आइए Oppo Reno 14 5G, Poco F7 और iQOO Neo 10 के बीच तुलना को जानते हैं।


Oppo Reno 14 5G vs Poco F7 vs iQOO Neo 10


कीमत
Oppo Reno 14 5G के 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये और 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। वहीं Poco F7 5G के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। जबकि iQOO Neo 10 के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन
Advertisement
Oppo Reno 14 5G में 6.59 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। वहीं Poco F7 5G में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है,जिसका रेजोल्यूशन 1,280x2,772 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स ब्राइटनेस है। जबकि iQOO Neo 10 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर
Oppo Reno 14 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Poco F7 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। और iQOO Neo 10 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है।
Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम
Oppo Reno 14 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करता है। वहीं Poco F7 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2.0 पर काम करता है। और iQOO Neo 10 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Advertisement

कैमरा सेटअप
Oppo Reno 14 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। वहीं फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। जबकि Poco F7 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। और iQOO Neo 10 के रियर में f/1.79 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Oppo Reno 14 5G में 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। वहीं Poco F7 5G में 5G, 4G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। और iQOO Neo 10 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी 2.0 और एनएफसी शामिल है।

बैटरी बैकअप
Oppo Reno 14 5G में 6,000mAh बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Poco F7 5G में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। और iQOO Neo 10 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Bright AMOLED display
  • Great Battery Life
  • Top-notch performance
  • Bad
  • Cameras could be better
  • Attract smudges
  • Bloatware heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 4

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7550 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1280x2772 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.