Oppo Reno 13A हुआ Snapdragon 6 Gen 1, 5800mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Oppo ने जापान में अपना नया स्मार्टफोन Oppo Reno 13A लॉन्च कर दिया है।

Oppo Reno 13A हुआ Snapdragon 6 Gen 1, 5800mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Oppo

Oppo Reno 13A में 5800mAh बैटरी है।

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 13A में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo Reno 13A में 5,800mAh की बैटरी दी गई है।
  • Oppo Reno 13A में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
विज्ञापन
Oppo ने जापान में अपना नया स्मार्टफोन Oppo Reno 13A लॉन्च कर दिया है। Reno 13A में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें 5,800mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Oppo Reno 13A के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Oppo Reno 13A Price


Oppo Reno 13A की कीमत 48,000 येन (लगभग 28,634 रुपये) है। यह फोन जापान में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और 26 जून को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह तीन रंगों जैसे कि चारकोल ग्रे, आइस ब्लू और ल्यूमिनस नेवी में उपलब्ध होगा। सिम-फ्री मॉडल रिटेलर्स, ई-कॉमर्स साइट, यूक्यू मोबाइल, राकुटेन मोबाइल, वाई! मोबाइल और कई एमवीएनओ प्रोवाइडर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।


Oppo Reno 13A Specifications, Features


Oppo Reno 13A में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसमें फुल HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले AGC ड्रैगनट्रेल STAR2 ग्लास से प्रोटेक्ट है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर है। फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR4X रैम और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। वहीं फोन 16GB तक वर्चुअल RAM एक्सपेंशन और माइक्रोएसडी के जरिए 1TB तक बढ़ा सकते हैं। इसमें 5,800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Reno 13A के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 112° फील्ड ऑफ व्यू वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम + eSIM सपोर्ट, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, एनएफसी, यूएसबी-सी और ड्यूल स्पीकर जैसी अन्य फीचर्स हैं। इस फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68/69 रेटिंग दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की मोटाई 7.8 मिमी और वजन 192 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »