Oppo Reno 13 5G सीरीज के भारत में लॉन्च से कुछ दिन पहले लीक हुई कीमत!

Oppo Reno 12 5G को भारत में 8GB + 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया था और उस समय इसकी कीमत 32,999 रुपये रखी गई थी।

Oppo Reno 13 5G सीरीज के भारत में लॉन्च से कुछ दिन पहले लीक हुई कीमत!

Photo Credit: Oppo

ख़ास बातें
  • X पर एक टिप्सटर ने Oppo Reno 13 5G सीरीज की कीमत को लीक किया
  • Reno 13 के 8GB + 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत 37,999 रुपये बताई गई
  • 13 Pro 5G के बेस वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये बताई गई है
विज्ञापन
Oppo Reno 13 5G सीरीज को चीन में लॉन्च किए जाने के बाद अब भारत में लाया जा रहा है। सीरीज में Reno 13 5G के साथ Reno 13 Pro 5G मॉडल शामिल होंगे, जो देश में 9 जनवरी को लॉन्च होंगे। सीरीज MediaTek Dimensity 8350 SoC, 80W SuperVOOC चार्जिंग, IP68 और IP69 रेटिंग, 12GB तक रैम और 50-मेगापिक्सल मेन रियर कैमरा जैसी खासियतों से लैस है। अब, भारत में लॉन्च से तीन दिन पहले Oppo Reno 13 5G सीरीज की कीमत को लीक किया गया है।

X पर एक टिप्सटर (@LeaksAn1) ने दावा किया है कि Oppo Reno 13 5G के बेस 8GB + 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत 37,999 रुपये होगी, जबकि समान रैम क्षमता के साथ एक 256GB स्टोरेज वेरिएंट भी होगा, जिसकी कीमत 39,999 रुपये बताई गई है। वहीं, Oppo Reno 13 Pro 5G के 12GB रैम वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये बताई गई है, जो 256GB रैम के साथ आएगा, जबकि एक 512GB स्टोरेज वेरिएंट होगा, जिसकी कीमत 54,999 रुपये हो सकती है।

बता दें कि Oppo Reno 12 5G को भारत में 8GB + 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया था और उस समय इसकी कीमत 32,999 रुपये रखी गई थी। वहीं, Reno 12 Pro 5G की शुरुआती कीमत 36,999 रुपये रखी गई थी, जो 12GB + 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के साथ लॉन्च हुआ था।

Oppo की यह स्मार्टफोन सीरीज भारत में 9 जनवरी को लॉन्च होगी। लॉन्च का समय भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे होगा। कंपनी ने इसके लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, यानी खरीद के लिए फोन फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे। Oppo Reno 13 5G फोन Ivory White और Luminous Blue कलर्स में आ सकता है। जबकि प्रो मॉडल के कलर वेरिएंट्स के बारे में कहा गया है कि यह Mist Lavendar और Graphite Gray शेड में आ सकता है। 

Oppo Reno 13 में 6.59 इंच का 1.5K फ्लैट OLED कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2760 × 1256 पिक्सल है। पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 3840Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग सपोर्ट करता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।इसमें Dimensity 8350 4nm प्रोसेसर दिया गया है। फोन के रियर में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा (Sony IMX882 सेंसर) और 8 मेगापिक्सल का 112º अल्ट्रा-वाइड कैमरा (Sony IMX355 सेंसर) दिया गया है। फ्रंट में 50 मेगापिक्सल (Samsung JN5 सेंसर) कैमरा है। इस फोन में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5800mAh की बैटरी दी गई है।

Oppo Reno 13 Pro में 6.83 इंच का 1.5K कर्व्ड OLED कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2800 x 1272 पिक्सल है। पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 3840Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग सपोर्ट करता है। इसमें भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Dimensity 8350 4nm प्रोसेसर दिया गया है। फोन 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 50W AIRVOOC वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5800mAh की बैटरी से लैस आता है। फोन में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा (Sony IMX890 सेंसर), 8 मेगापिक्सल का 112º अल्ट्रा-वाइड कैमरा (Sony IMX355 सेंसर) और 50 मेगापिक्सल 3.5X पेरिस्कोप कैमरा (Samsung JN5 सेंसर) दिया गया है। फ्रंट में 50 मेगापिक्सल (Samsung JN5 सेंसर) शूटर है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  3. Oppo Reno 16c जल्द होगा भारत में लॉन्च! 50MP कैमरा के साथ ऐसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  5. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  7. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. WhatsApp पर स्कैम से खुद का कैसे करें बचाव, ये टूल आएंगे काम
  9. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Honor Watch 6 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 35 दिन चलेगी बैटरी, ऐसे हैं दमदार फीचर्स
  11. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16c जल्द होगा भारत में लॉन्च! 50MP कैमरा के साथ ऐसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  2. 31000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 50MP कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  3. Tecno Pova 8 vs Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  4. 10,200mAh बैटरी, 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ Lenovo Tab Plus Gen 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  6. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  9. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »