Oppo Reno 13 5G को नए ब्लू कलर के साथ 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट में किया गया लॉन्च, जानें कीमत

इससे पहले Oppo Reno 13 5G आइवोरी व्हाइट और लूमिनस ब्लू शेड्स में भी उपलब्ध था। Oppo Reno 13 5G के बेस 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 मार्च 2025 21:34 IST
ख़ास बातें
  • Oppo ने Reno 13 5G का नया स्काई ब्लू कलर वेरिएंट लॉन्च किया
  • ग्राहक स्मार्टफोन को 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट में खरीद सकेंगे
  • इसकी भारत में कीमत 43,999 रुपये रखी गई है

Photo Credit: Oppo

Oppo Reno 13 5G को Reno 13 Pro 5G के साथ इस साल जनवरी में भारत में लॉन्च किया गया था। इनमें से वेनिला मॉडल अभी तक केवल दो कलर ऑप्शन और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध था। अब, कंपनी ने यूजर्स को और अधिक चॉइस देते हुए Reno 13 5G को एक बिल्कुल नया कलर ऑप्शन और एक नया रैम व स्टोरेज वेरिएंट दिया है। Reno स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8350 SoC पर काम करता है और इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल है। हैंडसेट में 50-मेगापिक्सल मेन रियर कैमरा सेंसर है। इसमें Android 15-बेस्ड ColorOS 15 आउट-ऑफ-द-बॉक्स रन करता है। चलिए नए वेरिएंट के बारे में अधिक जानते हैं।

मंगलवार को, Oppo ने Reno 13 5G का नया स्काई ब्लू कलर वेरिएंट लॉन्च किया। यहां केवल कलर नहीं, बल्कि फोन को नए कॉन्फिगरेशन में भी पेश किया गया है। अब ग्राहक स्मार्टफोन को 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट में खरीद सकेंगे, जिसकी भारत में कीमत 43,999 रुपये रखी गई है। इसका मौजूदा 8GB रैम + 256GB वर्जन 39,999 रुपये में बेचा जाता है। लेटेस्ट कलर वेरिएंट की बिक्री 20 मार्च से ओप्पो ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट और दूसरे रिटेल आउटलेट्स पर शुरू होगी। 
Advertisement

इससे पहले Oppo Reno 13 5G आइवोरी व्हाइट और लूमिनस ब्लू शेड्स में भी उपलब्ध था। Oppo Reno 13 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। कुल मिलाकर, अब स्मार्टफोन तीन कॉन्फिगरेशन ऑप्शन में बेचा जाएगा।
 

Oppo Reno 13 5G specifications

Oppo Reno 13 में 6.59-इंच का 1.5K फ्लैट OLED कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 2760 × 1256 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 1200nits तक पीक ब्राइटनेस लेवल और 3840Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग शामिल है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन Mali-G615 MC6 GPU के साथ 3.35GHz ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 8350 4nm चिपसेट से लैस आता है, जिसे 8GB तक LPDDR5X रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। 
Advertisement

फोन Android 15-बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Reno 13 5G में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा (Sony IMX882 सेंसर) और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का 112º अल्ट्रा-वाइड कैमरा (Sony IMX355 सेंसर) दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा (Samsung JN5 सेंसर) दिया गया है। फोन IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है।

फोन Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.4, Beidou, GPS और USB Type-C पोर्ट से लैस है। इसमें 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5800mAh की बैटरी दी गई है। फोन की लंबाई 157.90mm, चौड़ाई 74.73mm, मोटाई 7.24mm और वजन 181 ग्राम है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

3.35 मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

5,600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2760x1256 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  2. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  3. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  4. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  5. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  6. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  7. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  8. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  9. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  10. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.