Oppo Reno 12 सीरीज होगी 23 मई को लॉन्‍च, मिलेंगे कई जबरदस्‍त फीचर, जानें

Oppo Reno 12 : ओपो ने चीन में नई रेनो सीरीज के लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने यह भी कन्‍फर्म किया है कि नई सीरीज में Reno 12 और Reno 12 Pro फोन शामिल होंगे।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 मई 2024 15:06 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 12 सीरीज को किया जाएगा चीन में लॉन्‍च
  • Oppo Reno 11 लाइनअप का सक्‍सेसर होगी
  • Reno 12 और Reno 12 Pro फोन होंगे लॉन्‍च

Reno 12 सीरीज के साथ Enco Air 4 Pro TWS ईयरफोन को भी लॉन्‍च किया जा सकता है।

Oppo Reno 12 सीरीज को इस महीने के आखिर में लॉन्‍च किया जाएगा। यह Oppo Reno 11 लाइनअप का सक्‍सेसर होगी। ओपो ने चीन में नई रेनो सीरीज के लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने यह भी कन्‍फर्म किया है कि नई सीरीज में Reno 12 और Reno 12 Pro फोन शामिल होंगे। ओपो ने नई रेनो सीरीज के रियर पैनल डिजाइन का भी खुलासा किया है। उम्‍मीद की जानी चाहिए कि लॉन्च डेट के नजदीक आते ही कंपनी ऑफ‍िशियल टीजर जारी कर देगी। Reno 12 सीरीज के साथ Enco Air 4 Pro TWS ईयरफोन को भी लॉन्‍च किया जा सकता है। 

एक वीबो पोस्‍ट में ओपो ने कन्‍फर्म किया है कि Oppo Reno 12 सीरीज को चीन में 23 मई को लॉन्‍च किया जाएगा। इसे ‘सिल्‍वर' लुक में टीज किया गया है जो बताता है कि नए रेनो फोन को सिल्वर फिनिश के साथ लाया जाएगा। कंपनी ने अपकमिंग फोन के रियर पैनल डिजाइन का खुलासा भी किया है। 
Advertisement

इसके अलावा, ओपो ने नई रेनो सीरीज के बारे में और कुछ नहीं बताया है। कंपनी ने Oppo Enco Air 4 Pro को भी टीज किया है, जो 44 घंटों तक बैटरी लाइफ ऑफर करेगी। ईयरबड्स की लॉन्‍च डेट कन्‍फर्म नहीं है। कहा जा रहा है कि इन्‍हें Reno 12 सीरीज के साथ पेश किया जा सकता है। 

रिपोर्ट्स पर भरोसा करें तो Oppo Reno 12 को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 8250 प्रोसेसर से पैक किया जा सकता है। Pro वेरिएंट में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9200+ चिपसेट मिल सकता है। दोनों हैंडसेट 50 मेगापिक्‍सल के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से पैक हो सकते हैं। 
Advertisement

Oppo Reno 12 Pro में 6.7 इंच का 1.5K डिस्‍प्‍ले मिल सकता है। वह 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। फोन में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है जो 80W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कहा जाता है कि फोन में 50 मेगापिक्‍सल का फ्रंट और उतने ही एमपी का रियर कैमरा होगा। 

बात करें Oppo Reno 11 5G और Oppo Reno 11 Pro 5G की तो उन्‍हें इसी साल जनवरी में लॉन्‍च किया गया था। Pro वेरिएंट की कीमत 12 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट के लिए 39,999 रुपये है। 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 29,999 रुपये है। 
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7050

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and premium design
  • Vibrant 120Hz AMOLED display
  • Fast wired charging
  • Versatile camera system
  • Bad
  • Bloated software
  • No stereo speakers
  • Lack an official IP rating
  • No wireless charging
  • Below average video quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8200

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1240x2772 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  2. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.