ओप्पो आर9 और आर9 प्लस लॉन्च, 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से हैं लैस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 मार्च 2016 18:10 IST
ओप्पो ने उम्मीद के मुताबिक दो नए कैमरा केंद्रित स्मार्टफोन आर9 और आर9 प्लस चीन में लॉन्च किए हैं। ओप्पो आर9 और ओप्पो आर9 प्लस की कीमत क्रमशः 2,799 (करीब 29,000 रुपये) और 3,299 (करीब 34,000 रुपये) चीनी युआन रखी गई है। ओप्पो आर9 की बिक्री चीन में 24 मार्च से शुरू होगी। ओप्पो आर9 प्लस को 12 अप्रैल से मार्केट में उपलब्ध किए जाने की उम्मीद है। अफसोस की बात यह है कि फिलहाल इन हैंडसेट को चीन के बाहर लॉन्च किए जाने के संबंध में कुछ भी नहीं बताया गया है।

ओप्पो आर9 और आर9 प्लस 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस हैं। ओप्पो आर9 का प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और इसके साथ एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। आर9 प्लस सोनी के आईएमएक्स298 सीएमओएस सेंसर से लैस 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग फ़ीचर के साथ आएंगे।

(देखें: ओप्पो आर9 बनाम ओप्पो आर9 प्लस)

 

दोनों ही डिवाइस दिखने में एक जैसे हैं। इनमें डिस्प्ले के नीचे फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद हैं। दावा किया गया है कि इनका इस्तेमाल करके हैंडसेट को 0.2 सेकेंड में अनलॉक करना संभव होगा। ओप्पो आर9 और आर9 प्लस में मुख्य अंतर स्क्रीन के साइज का है। आर9 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है जबकि आर9 प्लस में 6 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले।

ओप्पो आर9 में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलियो पी10 (एमटी6755) प्रोसेसर दिया गया है जबकि ओप्पो आर9 प्लस में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 (एमएसएम8976) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। दोनों ही हैंडसेट 4 जीबी के रैम से लैस होंगे। स्मार्टफोन कलरओएस 3.0 पर चलेंगे जो एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर आधारित है।
Advertisement

ओप्पो आर9 का सिर्फ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध होगा जबकि ओप्पो आर9 प्लस के 64 और 128 जीबी वेरिएंट मिलेंगे। आर9 और आर9 प्लस को पावर देने का काम करेगी 2850 और 4120 एमएएच की बैटरी। दोनों ही हैंडसेट डुअल-सिम सपोर्ट करते हैं। इनमें हाइब्रिड सिम स्लॉट दिए गए हैं। इनमें माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.