Oppo R17 Pro आज होगा भारत में लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Oppo R17 Pro India Launch: भारत में आज ओप्पो के फ्लैगशिप स्मार्टफोन ओप्पो आर17 प्रो से पर्दा उठेगा। घर बैठे लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं जानिए।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2018 10:12 IST
ख़ास बातें
  • वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच के साथ आएगा ओप्पो आर17 प्रो
  • सुपर वूव टेक्नोलॉजी से लैस होगा Oppo R17 Pro
  • स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ आएगा Oppo R17 Pro

Oppo R17 Pro आज होगा भारत में लॉन्च

हैंडसेट निर्माता कंपनी Oppo आज भारत में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo R17 Pro को लॉन्च करेगी। लॉन्च इवेंट का आयोजन मुंबई में किया गया है और इवेंट की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी। ओप्पो ब्रांड का यह पहला स्मार्टफोन होगा जो Oppo सुपर वूव फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस होगा। Oppo R17 Pro के अन्य खासियतों की बात करें तो स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और वाटरड्रॉप-डिस्प्ले नॉच के साथ आएगा। Oppo R17 Pro भारत में किस रंग में आएगा, इस बात की जानकारी लॉन्च इवेंट के दौरान ही सामने आएगी। मार्केट में ओप्पो आर17 प्रो की सीधी भिड़ंत OnePlus 6T से होगी।
 

Oppo R17 Pro की भारत में कीमत और लाइव स्ट्रीमिंग

ओप्पो आर17 प्रो की कीमत से फिलहाल पर्दा नहीं उठाया गया है। याद करा दें कि, Oppo का यह स्मार्टफोन चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। चीनी मार्केट में 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 3,999 चीनी युआन (लगभग 40,800 रुपये) और 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 4,299 चीनी युआन (करीब 43,900 रुपये) में लॉन्च किया गया था। Oppo R17 Pro की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के Facebook और ट्विटर हैंडल पर होगी।
Advertisement
 

Oppo R17 Pro के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (नैनो) वाला ओप्पो आर17 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा। स्मार्टफोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, 19.5 प्रतिशत आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोन में पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरा मिलेंगे।

एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा, जिसका अर्पचर/1.5-2.4 है। दूसरा सेंसर 20 मेगापिक्सल का है, जिसका अर्पचर एफ/2.6 है। तीसरा सेंसर TOF 3डी स्टीरियो कैमरा है। अभी यह बात स्पष्ट नहीं है कि तीसरा सेंसर क्या करेगा। सेल्फी के लिए 25 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर रहेगा। Oppo R17 Pro में 3,650 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो सुपर वूव टेक्नोलॉजी के साथ आएगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Good battery life
  • Insane charging speeds
  • Good cameras
  • Bad
  • Slow fingerprint scanner
  • 3D camera feature doesn’t work yet
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.