Oppo R15 Pro भारत में लॉन्च, जानें दाम और स्पेसिफिकेशन

हैंडसेट निर्माता कंपनी Oppo ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Oppo R15 Pro को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 9 जनवरी 2019 13:05 IST
ख़ास बातें
  • Oppo R15 Pro में है 6.28 इंच का फुल-एचडी+ ओलेड डिस्प्ले
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस है ओप्पो आर15 प्रो
  • Amazon.in पर उपलब्ध है Oppo R15 Pro

Oppo R15 Pro भारत में लॉन्च, जानें दाम और स्पेसिफिकेशन

हैंडसेट निर्माता कंपनी Oppo ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Oppo R15 Pro को लॉन्च कर दिया है। ओप्पो आर15 प्रो के प्रमुख फीचर्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 19:9 डिस्प्ले और 89 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आता है। Oppo R15 Pro के पिछले हिस्से पर फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे हैं, प्राइमरी सेंसर सोनी आईएमएक्स519 से लैस है। ओप्पो ब्रांड का यह स्मार्टफोन VOOC फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ आता है। पिछले साल चीन में लॉन्च हुए Oppo R15 Dream Mirror Edition का ग्लोबल वर्जन है Oppo R15 Pro।
 

Oppo R15 Pro की भारत में कीमत

भारतीय बाजार में ओप्पो आर15 प्रो को 25,990 रुपये में उतारा गया है। इस दाम में 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। Oppo R15 Pro एक्सक्लूसिव तौर पर पर्पल और रूबी रेड कलर वेरिएंट में ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon.in पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। अमेजन पर पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 8,938 रुपये तक का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। बता दें कि, ओप्पो आर17 प्रो एनएफसी वॉयरलेस पेमेंट सपोर्ट के साथ आता है।
Advertisement
 

Oppo R15 Pro के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

डुअल-सिम (नैनो) वाला ओप्पो आर15 प्रो कलरओएस 5.0 पर आधारित एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 6.28 इंच फुल एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) ऑन-सेल ओलेड डिस्प्ले है जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 512 जीपीयू और 6 जीबी रैम है। Oppo R15 Pro में बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए गेम एक्सीलेरेशन मोड प्री-लोडेड है।

अब बात कैमरा सेटअप की। आर15 प्रो में फोटोग्राफी के लिए 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अर्पचर एफ/1.7 और सेकेंडरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है, जिसका अर्पचर एफ/1.7 है। ओप्पो आर15 प्रो में आर्टिस्टिक पोर्टेट मोड और एआई सीन रिकग्निशन समेत कई अन्य फीचर्स मिलेंगे। कैमरा ऐप में एआई ब्यूटी टेक्नोलॉजी 2.0 फीचर भी मौजूद है।
Advertisement

फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी की स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। अब बात कनेक्टिविटी की। स्मार्टफोन में 4 जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फो का हिस्सा हैं। फोन में जान फूंकने के लिए 3,430 एमएएच की बैटरी दी गई है जो वूक फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ आती है। दावा किया जा रहा है कि केवल 5 मिनट चार्ज करने पर यह 2 घंटे का टॉकटाइम देता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

20-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  4. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  5. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  2. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  3. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  4. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  5. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  7. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  8. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  9. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  10. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.