Oppo R11 और R11 Plus की कीमत का खुलासा

Oppo ने हाल ही में अपने आर11 और आर11 प्लस स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। हालांकि, इस दौरान ओप्पो ने इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा नहीं किया था। अब जानकारी मिली है कि ओप्पो ने इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत से पर्दा उठा लिया है।

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 13 जून 2017 11:26 IST
ख़ास बातें
  • Oppo ने हाल ही में अपने आर11 और आर11 प्लस स्मार्टफोन को लॉन्च किया था
  • Oppo R11 की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 28,450 रुपये) होगी
  • इसका प्लस वेरिएंट 3,699 चीनी युआन (करीब 35,100 रुपये) मिलेगा
Oppo ने हाल ही में अपने आर11 और आर11 प्लस स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। हालांकि, इस दौरान ओप्पो ने इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा नहीं किया था। अब जानकारी मिली है कि ओप्पो ने इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत से पर्दा उठा लिया है। Oppo R11 की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 28,450 रुपये) होगी। वहीं, इसका प्लस वेरिएंट 3,699 चीनी युआन (करीब 35,100 रुपये) मिलेगा। इसके अलावा ओप्पो आर11 का स्पेशल हीट रेड कलर वेरिएंट की कीमत 3,199 चीनी युआन (करीब 30,300 रुपये) होगी।

जानकारी मिली है कि ओप्पो ने इस प्रोडक्ट की कीमत का खुलासा एक स्पोंसर्ड कंसर्ट में किया है। चीन में इस स्मार्टफोन की बिक्री 16 जून से शुरू होगी। गिज़मोचाइना की रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है। याद दिला दें कि ओप्पो आर11 और आर11 प्लस में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। एक सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और दूसरा 16 मेगापिक्सल का। दोनों ही स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे दिए गए हैं। इन्हें सेल्फी स्मार्टफोन कहना गलत नहीं होगा।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Oppo R11 में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित कलर ओएस है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। Oppo R11 की बैटरी 2900 एमएएच की है।

दूसरी तरफ,  Oppo R11 Plus में 6 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। हैंडसेट की बैटरी 4000 एमएएच है और यह VOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। फास्ट चार्जिंग के बारे में कंपनी ने विस्तृत ब्योरा नहीं दिया है। Oppo R11 Plus शुरुआती हैंडसेट में से हैं जो क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट के साथ आते हैं। यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित कलरओएस 3.1 पर चलता है। रैम 6 जीबी का है और इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। हैंडसेट में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौज़ूद है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

20-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

20-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.