64MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Oppo K9x फोन लॉन्च, जानें प्राइस

Oppo ने खुलासा किया है कि यह स्मार्टफोन 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। फोन को कंपनी ने ब्लैक और सिल्वर पर्पल कलर्स में पेश किया है।

64MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Oppo K9x फोन लॉन्च, जानें प्राइस
ख़ास बातें
  • Oppo K9x मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस है
  • ओप्पो के9एक्स की कीमत की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई
  • फोन में मिल सकते हैं तीन कॉन्फिग्रेशन
विज्ञापन
Oppo K9x स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिची 810 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 64 मेगापिक्सल वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी भी मौजूद है। सेल्फी के लिए होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में Oppo की HyperBoost mobile acceleration टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि स्मार्टफोन में गेमिंग परफोर्मेंस को और बेहतर बनाएगा। फोन में इंटेलिजेंट कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो फोन के तापमान को संतुलित बनाकर रखता है।
 

Oppo K9x price, availability

Oppo K9x की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन पुरानी रिपोर्ट्स की मानें तो फोन के बेस वेरिएंट की कीमत CNY 1,499 (लगभग 17,700 रुपये) है। Oppo ने खुलासा किया है कि यह स्मार्टफोन 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। फोन को कंपनी ने ब्लैक और सिल्वर पर्पल कलर्स में पेश किया है।
 

Oppo K9x specifications

ओप्पो के9एक्स फोन एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS पर काम करता है। फोन में 6.5 इंच का फुल एचडी+(1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। इसके अलावा फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मौजूद है। फोन में गेमिंग परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए ओप्पो की HyperBoost mobile acceleratio टेक्नोलॉजी दी गई है और लंबे गेमिंग सेशन के दौरान तापमान को नियंत्रित रखने के लिए इसमें ‘intelligent cooling technology‘ है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन में 3.5mm ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और साइड-माउंटिड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo K9x, Oppo K9x Price, Oppo K9x Specifications, Oppo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  5. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  6. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  8. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  9. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  10. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »