Oppo K15 Turbo Pro में मिल सकता है नया MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट

यह स्मार्टफोन गेमिंग पर फोकस्ड हो सकता है। इसमें हाई-रिजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले के साथ अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2025 17:56 IST
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन गेमिंग पर फोकस्ड हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है
  • इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए बिल्ट-इन एक्टिव कूलिंग फैन हो सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo का एक नया हैंडसेट जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Oppo K15 Turbo Pro के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह स्मार्टफोन गेमिंग पर फोकस्ड हो सकता है। इसमें हाई-रिजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले के साथ अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि Oppo K15 Turbo Pro में 6.78 इंच फ्लैट LTPS OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर नए MediaTek Dimensity 9500s का इस्तेमाल किया जा सकता है। Oppo K15 Turbo Pro की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए बिल्ट-इन एक्टिव कूलिंग फैन हो सकता है। 

Advertisement

Oppo की K Turbo सीरीज की विशेषता इसमें कूलिंग के लिए बेहतर सिस्टम होना है। इनबिल्ट फैन यूनिट के साथ पहला हैंडसेट Oppo K13 Turbo Pro था। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए एक इनबिल्ट फैन, एयर डक्ट्स और 7,000 sq mm का वेपर कूलिंग चैंबर दिया गया है। भारत में इस स्मार्टफोन को अगस्त में K13 Turbo के साथ लॉन्च किया गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 दिया गया है। इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 37,999 रुपये और 12 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का 39,999 रुपये का है। यह तीन कलर्स - Silver Knight, Purple Phantom और Midnight Maverick में उपलब्ध है। 
 
Oppo K13 Turbo Pro में 6.80 इंच 1.5K (1,280 × 2,800 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले, 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स तक के ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15.0.2 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo K13 Turbo Pro की 7,000 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  3. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  4. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  6. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  8. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  9. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.