Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट

Oppo ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo K14 Lite लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला Tecno Spark Go 3 Pro और Samsung Galaxy M17 5G से हो रहा है।

Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट

Photo Credit: Oppo/Tecno/Samsung

Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G

ख़ास बातें
  • Oppo K14 Lite में ऑक्टा कोर UNISOC T7250 12nm चिपसेट दिया गया है।
  • Tecno Spark Go 3 Pro में MediaTek Helio G81 चिपसेट दिया गया है।
  • Samsung Galaxy M17 5G में Samsung Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन

Oppo ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo K14 Lite लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला Tecno Spark Go 3 Pro और Samsung Galaxy M17 5G से हो रहा है। Oppo K14 Lite में ऑक्टा कोर UNISOC T7250 12nm चिपसेट दिया गया है। वहीं Tecno Spark Go 3 Pro में MediaTek Helio G81 चिपसेट है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G में Samsung Exynos 1330 प्रोसेसर मिलता है। आइए Oppo K14 Lite, Tecno Spark Go 3 Pro और Samsung Galaxy M17 5G के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G

कीमत

Oppo K14 Lite के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹16,999 है। वहीं Tecno Spark Go 3 Pro के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹15,999 और 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹16,999 है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹18,999 और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹21,999 है।

डिस्प्ले

Oppo K14 Lite में 6.75 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1570 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 700निट्स सामान्य/900 निट्स HBM ब्राइटनेस है। जबकि Tecno Spark Go 3 Pro में 6.78 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है जिसका HD+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं Samsung Galaxy M17 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है।

बैटरी बैकअप

Oppo K14 Lite में 7000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Tecno Spark Go 3 Pro में 5200mAh की बैटरी आती है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Samsung Galaxy M17 5G में 5,000mAh की बैटरी है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 


ऑपरेटिंग सिस्टम 

Oppo K14 Lite एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आता है। वहीं Tecno Spark Go 3 Pro एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है।

प्रोसेसर

Oppo K14 Lite में ऑक्टा कोर UNISOC T7250 12nm चिपसेट दिया गया है। वहीं Tecno Spark Go 3 Pro में MediaTek Helio G81 चिपसेट दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G में Samsung Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप 

Oppo K14 Lite के रियर में f/2.2 अपर्चर और LED फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं Tecno Spark Go 3 Pro के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy M17 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा आता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  2. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  3. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  4. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  5. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  6. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
  7. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  8. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  9. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  10. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »