Oppo K13 5G vs Vivo T4 5G: Rs 20 हजार की रेंज में कौन सा फोन है बेस्ट?

दोनों ही फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 मई 2025 19:01 IST
ख़ास बातें
  • दोनों ही फोन 20000 रुपये के करीब की कीमत में आते हैं।
  • इनका सबसे बड़ा आकर्षण इनकी धांसू बैटरी है जो 7300mAh तक की है।
  • Vivo T4 5G में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट दिया गया है।

Oppo K13 5G और Vivo T4 5G, दोनों ही फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

Flipkart पर 1 मई से कंपनी की नई सेल Sa Sa Le Le शुरू हो चुकी है। इस सेल में कई प्रोडक्ट्स समेत स्मार्टफोन्स पर भी भारी छूट मिल रही है। सेल में शामिल दो स्मार्टफोन मॉडल्स सबका ध्यान खींच रहे हैं। ये स्मार्टफोन हैं- Oppo K13 5G और Vivo T4 5G फोन। दोनों ही फोन 20000 रुपये के करीब की कीमत में आते हैं। इनका सबसे बड़ा आकर्षण इनकी धांसू बैटरी है जो 7300mAh तक की है। लेकिन बैटरी के अलावा और कौन से खास फीचर्स हैं जो इनको एक दूसरे का प्रतिद्वंदी बनाते हैं, और दोनों में से किसी एक को चुनना हो तो किसे चुनेंगे आप? आइए इस तुलना के माध्यम से जानते हैं। 

Oppo K13 5G vs Vivo T4 5G
Advertisement
Design 
Vivo T4 5G को कंपनी ने IP65 रेटिंग के साथ MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन दिया है। यह फोन 7.9mm स्लिम प्रोफाइल में डिजाइन किया गया है। 

Oppo K13 5G में भी कंपनी ने डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP65 रेटिंग दी है। डिजाइन की बात करें तो यह फोन OnePlus 13T का टोन डाउन वर्जन लगता है जिसे कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था। 
Advertisement

Display 
Vivo T4 5G में 6.77-इंच का क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट और 5000nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है। 
Advertisement

Oppo K13 5G फोन में 6.67-इंच का फ्लैट AMOLED पैनल मिलता है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है और 1200nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है। 
Advertisement

Processor
Vivo T4 5G में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट दिया गया है। जिसके साथ में कंपनी ने 12GB RAM की पेअरिंग की है। साथ में 8 जीबी वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी है।
Advertisement

जबकि Oppo K13 5G में Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 8 जीबी फिजिकल रैम दी गई है, और 8 जीबी वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिल जाता है। यहां पर वीवो का फोन परफॉर्मेंस के मामले में थोड़ा बेहतर साबित होता है। 

Battery 
Vivo T4 5G में 7300mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ में कंपनी ने 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है। 

Oppo K13 5G में 7000mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ में कंपनी ने 80W चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। बैटरी, फास्ट चार्जिंग के मामले में भी Vivo का फोन यहां आगे निकल जाता है। 

Camera 
दोनों ही फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है और साथ में 2MP का सेकंडरी सेंसर दिया है। 

Vivo ने यहां 32MP का सेल्फी कैमरा दिया है जबकि Oppo का फोन 16MP फ्रंट कैमरा से लैस होकर आता है। 

Price 
Vivo T4 5G की भारत में कीमत Rs 21,999 से शुरू होती है जिसमें इसका 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट आता है। वहीं, Oppo K13 5G  की कीमत Rs 17,999 से शुरू होती है जिसमें इसका भी 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट आता है। 

Vivo T4 5G यहां थोड़े ज्यादा दाम में ज्यादा पावरफुल स्मार्टफोन बनकर आता है। Vivo T4 5G में ज्यादा बैटरी कैपिसिटी, बेहतर प्रोसेसर, और ज्यादा क्षमता वाला सेल्फी कैमरा मिल जाता है। वहीं, Oppo का फोन उन यूजर्स को लुभा सकता है जो अफॉर्डेबल प्राइस में भी आकर्षक फीचर्स वाला फोन चाहते हैं। बजट गेमर्स को यह फोन पसंद आ सकता है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 4

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and stylish IP65-rated design
  • Bright quad-curved display
  • HDR10 streaming support
  • Good for gaming
  • Good video recording
  • Excellent battery
  • Fast charging
  • Bad
  • Only one rear facing camera
  • Single speaker produces tinny sound
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Smartphone Hacks: फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है? इन Settings को अभी बदलें
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.