7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस Oppo K13 5G लॉन्च, कीमत 16,999 रुपये से शुरू

Oppo ने भारतीय बाजार में अपना मिड रेंज 5जी स्मार्टफोन Oppo K13 5G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2025 13:00 IST
ख़ास बातें
  • Oppo K13 5G में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo K13 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Oppo K13 5G में Snapdragon 6 Gen 4 4nm मोबाइल प्लेटफॉर्म है।

Oppo K13 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने भारतीय बाजार में अपना मिड रेंज 5जी स्मार्टफोन Oppo K13 5G लॉन्च कर दिया है। K13 5G में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 7000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस है। आइए Oppo K13 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Oppo K13 5G Price


Oppo K13 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Flipkart के साथ-साथ Oppo की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर 25 अप्रैल से उपलब्ध होगा।लॉन्च ऑफर की बात करें तो SBI, HDFC and ICICI Bank कार्ड से भुगतान पर 1 हजार रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट और 1,000 रुपये तक अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। इसके अलावा फोन को 6 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन पर खरीदा जा सकता है।


Oppo K13 5G Specifications


Oppo K13 5G में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में 2.3GHz ऑक्टा कोर Snapdragon 6 Gen 4 4nm मोबाइल प्लेटफॉर्म के साथ एड्रेनो 810 जीपीयू दिया गया है। इस फोन में 8GB LPDDR4X RAM के साथ 128GB या 256GB UFS 3.1 स्टोरेज है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड कलरओएस 15 पर काम करता है।  इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। स्टीरियो स्पीकर वाले इस फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो K13 5G के रियर में f/1.85 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और इन्फ्रारेड सेंसर दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.21 मिमी, चौड़ाई 76.13 मिमी, मोटाई 8.45 मिमी और वजन 208 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 4

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Prime Day Sale 2026: ₹85 हजार से कम में Galaxy S25 Ultra, साल की सबसे बड़ी डील
  2. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने CCI पर लगाया जांच में भारी लापरवाही का आरोप, कंपनी पर लग सकता है अरबों डॉलर का जुर्माना
  2. 8,550mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K90 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tata Motors ने भारत में लॉन्च की Sierra EV, जानें प्राइस, रेंज
  4. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, बेस मॉडल में मिलेगा Snapdragon चिपसेट
  5. mAadhaar ऐप का आज आखिरी दिन! नए ऐप में मिलेंगी सभी सर्विस, ऐसे करें डाउनलोड
  6. Vivo X Fold 6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  7. दुनिया में पहली बार! न्यूक्लियर रिएक्टर की गर्मी से बनाई ग्रीन हाइड्रोजन, भारत ने रचा इतिहास
  8. Nothing Phone 4b में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया TravelLite TL24-54M लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Amazon Prime Day Sale 2026: OnePlus 13 सिर्फ ₹49,999 में, OnePlus 15 और Nord सीरीज पर भी तगड़े ऑफर्स!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.