Oppo K12 होगा 24 अप्रैल को लॉन्च, डिजाइन का हुआ खुलासा, जानें कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस

Oppo K12 में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2024 11:08 IST
ख़ास बातें
  • Oppo K12 में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन है।
  • Oppo K12 के रियर में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Oppo K12 में 5,500mAh की बैटरी मिलने की संभावना है।

Oppo K12 में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Oppo

Oppo कथित तौर पर Oppo K12 पर काम कर रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Oppo जल्द ही चीन में Oppo K12 लॉन्च करेगा। आज ब्रांड ने एक आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि K12 चीन में 24 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। फोन के रियर डिजाइन और कलर ऑप्शन का भी खुलासा हुआ है। यहां हम आपको Oppo K12 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Oppo K12 का डिजाइन


Oppo K12 ब्लैक और ग्रीन कलर में उपलब्ध होगा। फोन के बैक पैनल में वर्टिकल ड्यूल कैमरा सिस्टम है। टीजर वीडियो में K12 में फ्लैट डिस्प्ले का पता चला है। हालांकि, कंपनी ने K12 के डिजाइन का खुलासा कर दिया है, लेकिन इसके स्पेसिफिकेशंस को लेकर पुष्टि नहीं की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ओप्पो के12 वनप्लस नोर्ड सीई 4 5जी का रीब्रांडेड वर्जन होगा, जिसे हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था।


Advertisement
Oppo K12 के अनुमानित स्पेसिफिकेशन


Oppo K12 में वही स्पेसिफिकेशंस दिए जाने की संभावना है जो OnePlus Nord CE 4 5G पर उपलब्ध हैं। Oppo K12 में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में LPDDR4x रैम और UFS 3.1 स्टोरेज है। ऐसी संभावना है कि ओप्पो के12 में 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक बिल्ट-इन स्टोरेज मिलेगी, जबकि Nord CE 4 में 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मिलेगी।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Oppo K12 के रियर में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने की उम्मीद है। K12 में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी मिलने की संभावना है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim design with IP54 certification
  • Vibrant display
  • Good battery life with fast charging
  • IR Blaster
  • Expandable storage
  • Bad
  • Average ultra-wide camera
  • Poor video recording
  • No dedicated macro camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.