Oppo Find X9s होगा भारत में 200MP के दो कैमरा, 1.5K डिस्प्ले के साथ लॉन्च!

Oppo Find X9s में कथित रूप से 6.3 इंच का 1.5K डिस्प्ले देखने को मिलेगा। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 जनवरी 2026 15:46 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X9s में कथित रूप से 6.3 इंच का 1.5K डिस्प्ले देखने को मिलेगा।
  • फोन में Dimensity 9500+ चिपसेट देखने को मिल सकता है।
  • डिवाइस में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी देखने को मिलेगा।

Oppo Find X9 सीरीज में कंपनी जल्द ही एक और फोन Oppo Find X9s लॉन्च कर सकती है।

Oppo Find X9 सीरीज में कंपनी जल्द ही एक और फोन लॉन्च कर सकती है। सीरीज में इससे पहले कंपनी ने Find X9 और Find X9 Pro को लॉन्च किया था। लेकिन अब सीरीज में एक कॉम्पेक्ट मॉडल शामिल होने की संभावना है। यह फोन 200 मेगापिक्सल डुअल कैमरा के साथ आ सकता है। इसके अलावा इसमें 120Hz का हाई रिजॉल्यूशन डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन के लॉन्च टाइमलाइन के बारे में भी अहम अपडेट मिल रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं। 

Oppo Find X9s भारत में कंपनी की ओर से नए स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च हो सकता है। यह नया मॉडल इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। अब पॉपुलर टिप्स्टर देबायान रॉय (@Gadgetsdata) की ओर से दावा किया गया है कि फोन में कई आकर्षक फीचर्स होने वाले हैं। टिप्स्टर ने फोन के डिस्प्ले, प्रोसेसर, बिल्ड क्वालिटी को लेकर अहम जानकारी दी है। 

Oppo Find X9s में कथित रूप से 6.3 इंच का 1.5K डिस्प्ले देखने को मिलेगा। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। फोन में फ्लैट OLED डिस्प्ले पैनल का इस्तेमाल कंपनी करने वाली है। कंपनी इस फोन में Dimensity 9500+ चिपसेट देखने को मिल सकता है। 

Oppo Find X9s में 200MP का मेन कैमरा होगा। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा बताया गया है। इसके साथ ही डिवाइस में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी देखने को मिलेगा। यह फोन 7000mAh बैटरी से लैस हो सकता है। डिवाइस में IP69 रेटिंग देखने को मिल सकती है। यह मेटल के फ्रेम के साथ आ सकता है। 

Oppo Find X9s में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इस फोन में कई और स्पेशल फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। कंपनी की ओर से इन फीचर्स की अधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है। जल्द इसे लेकर कोई खुलासा किया जा सकता है। फोन के लॉन्च के बारे में टिप्स्टर ने कहा है कि यह मार्च 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Meta का Hatch देगा ChatGPT, Claude को टक्कर! AI एजेंट लाने की तैयारी में कंपनी
  2. 7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Vivo का तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  3. Vivo X Fold 6 में मिलेंगे AI फीचर्स, नया यूजर इंटरफेस, जल्द होगा लॉन्च
  4. Amazon Mega Deal Days: स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी पर मिल रहा गजब का डिस्काउंट
  5. Google Photos में फोटो Unblur का कैसे करें उपयोग, ये है आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta का Hatch देगा ChatGPT, Claude को टक्कर! AI एजेंट लाने की तैयारी में कंपनी
  2. Portronics Titan 35 पावर बैंक लॉन्च, 20000mAh की बैटरी कैपेसिटी, एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस
  3. 140W पावर वाला 25,000mAh का पावरबैंक Belkin ने किया लॉन्च, लैपटॉप को करेगा फास्ट चार्ज!
  4. Vivo X Fold 6 में मिलेंगे AI फीचर्स, नया यूजर इंटरफेस, जल्द होगा लॉन्च
  5. WWDC 2026: जाने कैसे देखें लाइव स्ट्रीम, Apple के इस इवेंट में होगी ये घोषणाएं
  6. 5200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा से लैस Infinix Smart 20 लॉन्च, जानें क्या है खास
  7. Google Photos में फोटो Unblur का कैसे करें उपयोग, ये है आसान तरीका
  8. OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro हो रहे 10 जून को लॉन्च, अभी जानें कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस
  9. Amazon Mega Deal Days: स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी पर मिल रहा गजब का डिस्काउंट
  10. 7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Vivo का तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.