Oppo Find X9 Ultra में मिल सकता है 10x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा

Oppo Find X9 Ultra में 10x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा f/3.5 अपार्चर के साथ हो सकता है। इसकी तुलना में Samsung Galaxy S23 Ultra में 10x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा f/4.9 अपार्चर के साथ था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 मार्च 2026 23:40 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X9 Ultra में 10x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है
  • यह इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च होने वाला Oppo का पहला Ultra मॉडल होगा
  • Oppo Find X9 Ultra में 7,000 mAh से अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है

भारत में पिछले वर्ष नवंबर में Oppo Find X9 और Oppo Find X9 Pro को लॉन्च किया गया था

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo जल्द ही Oppo Find X9 Ultra को लॉन्च करेगी। यह Oppo Find X9 सीरीज का टॉप मॉडल होगा। आगामी स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह Oppo का पहला Ultra मॉडल होगा जिसे चीन के बाहर इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Digital Chat Station ने बताया है कि Oppo Find X9 Ultra में 10x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा f/3.5 अपार्चर के साथ हो सकता है। इसकी तुलना में Samsung Galaxy S23 Ultra में 10x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा f/4.9 अपार्चर के साथ था। Oppo Find X9 Ultra में अधिक अपार्चर से जूम की गई इमेजेज बेहतर हो सकती हैं और यह लो-लाइट में अच्छा परफॉर्मेंस दे सकता है। आगामी स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। भारत में पिछले वर्ष नवंबर में Oppo Find X9 और Oppo Find X9 Pro को लॉन्च किया गया था। 

Oppo Find X9 Ultra को जल्द चीन में लॉन्च किया जाएगा। यह पिछले वर्ष अप्रैल में पेश किए गए Oppo Find X8 Ultra की जगह लेगा। कंपनी के एग्जिक्यूटिव Zhou Yibao ने बताया था कि Oppo Find X9 Ultra में 7,000 mAh से अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। Oppo Find X8 Ultra में 6,100 mAh की बैटरी दी गई थी। 

आगामी स्मार्टफोन को ऑरेंज, ब्राउन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। Oppo Find X9 Ultra में 6.82 इंच डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जा सकता है। इससे पहले Weibo पर एक यूजर ने Oppo Find X9 Ultra की इमेजेज को लीक किया था। इन इमेजेज में प्रोटोटाइप केस के साथ यह स्मार्टफोन ब्लैक कलर में है। इसके कैमरा आइलैंड में चार कैमरा हैं और इसके बाहर LED फ्लैश दिख रहा है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चल सकता है। इस स्मार्टफोन को अलग फिनिशेज के साथ लाया जा सकता है। इसमें डुअल-टोन फिनिश शामिल हो सकती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  4. कॉल ड्रॉप हुई या आई नेटवर्क में खराबी, अब TRAI MyCall पर कर पाएंगे शिकायत, टेलीकॉम कंपनियों तक जाएगी बात
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  2. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  4. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  5. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  8. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  10. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.