Oppo Find X9 Ultra में मिल सकती है 7,050mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा

इस स्मार्टफोन को 21 अप्रैल को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। यह पहली बार होगी कि जब कंपनी का कोई Ultra स्मार्टफोन चीन से बाहर लॉन्च होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2026 17:51 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को 21 अप्रैल को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा
  • Oppo Find X9 Ultra में डुअल-टोन फिनिश शामिल हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन के लिए ऑरेंज, ब्राउन और ब्लैक कलर्स के विकल्प हो सकते हैं

इस स्मार्टफोन को 21 अप्रैल को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo का नया स्मार्टफोन इस महीने लॉन्च किया जाएगा। Oppo Find X9 Ultra के डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में 7,050 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। यह पिछले वर्ष अप्रैल में पेश किए गए Oppo Find X8 Ultra की जगह लेगा। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक यूजर ने Oppo Find X9 Ultra की कथित इमेज को लीक किया है। इस स्मार्टफोन में बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है। इसके रियर पैनल में लेदर के जैसी टेक्सचर फिनिश और डुअल-टोन डिजाइन है। इसमें ऊपर कोने पर Oppo और Hasselblad की ब्रांडिंग है। टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने एक पोस्ट में बताया है कि Oppo Find X9 Ultra में 7,050 mAh की बैटरी 100 W और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Oppo Find X8 Ultra में 6,100 mAh की बैटरी थी। Oppo Find X9 Ultra में बायोनिक वाइब्रेशन मोटर और सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर्स दिए जा सकते हैं। 

Oppo Find X9 Ultra की Hasselblad ट्यून्ड रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन को अलग फिनिशेज के साथ लाया जा सकता है। इसमें डुअल-टोन फिनिश शामिल हो सकती है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चल सकता है। इस स्मार्टफोन के लिए ऑरेंज, ब्राउन और ब्लैक कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। 

इस स्मार्टफोन को 21 अप्रैल को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में Oppo के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर, Pete Lau ने बताया था कि Oppo Find X9 Ultra को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। यह पहली बार होगी कि जब कंपनी का कोई Ultra स्मार्टफोन चीन से बाहर लॉन्च होगा। चीन में इस स्मार्टफोन के साथ Oppo Find X9s Pro को भी पेश किया जाएगा।  इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। Oppo Find X9 Ultra में Apple के iPhone के समान कैमरा कंट्रोल बटन मिल सकता है। Oppo Find X9s Pro में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 हो सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.