Oppo Find X8 Ultra vs Galaxy S25 Ultra: कौन सा फोन है सही मायनों में अल्ट्रा परफॉर्मर! जानें यहां

दोनों ही फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2025 19:05 IST
ख़ास बातें
  • दोनों ही फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
  • दोनों ही डिवाइस ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर से लैस हैं।
  • दोनों ही फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है।

Oppo Find X8 Ultra और Samsung Galaxy S25 Ultra दोनों ही फोन डिजाइन के मामले में एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं।

Oppo Find X8 Ultra और Samsung Galaxy S25 Ultra दोनों ही फोन डिजाइन के मामले में एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। दोनों ही फोन में इनोवेशन के एरिया में भी अंतर देखने को मिलता है। दोनों ही फोन कैमरा, परफॉर्मेंस और डिस्प्ले क्वालिटी में सीमाओं को आगे धकेलते नजर आते हैं। लेकिन दोनों में से किसी एक को चुनना हो तो कौन से फोन पर लगाना चाहिए दांव? आइए इस तुलना के माध्यम से जानते हैं। 

Design, Display
Oppo Find X8 Ultra में प्रीमियम डिजाइन मिलता है और यह IP68/IP69 रेटिंग से लैस होकर आता है। कहा गया है कि यह हाई प्रेशर वाटर जेट्स को झेल सकता है। वहीं, Galaxy S25 Ultra एक कदम और आगे चला जाता है। फोन टाइटेनियम फ्रेम के साथ आता है। इसमें Gorilla Armor 2 ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन बेहतर स्क्रेच रसिस्टेंस और ड्रॉप प्रोटेक्शन देता है। 131586,130577

Oppo Find X8 Ultra में 6.82 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो Dolby Vision, HDR Vivid, HDR10+ और 2500 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। वहीं, Galaxy S25 Ultra 6.9 इंच LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले से लैस होकर आता है। इसमें 2600 निट्स की ब्राइटनेस है। 
Advertisement

दोनों ही फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। दोनों ही डिवाइस ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर से लैस हैं। लेकिन सैमसंग के फोन में कंपनी ने स्टाइलस सपोर्ट भी दिया है जिससे फोन ज्यादा प्रोडक्टिव हो जाता है।

Processor 
Advertisement
दोनों ही फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। इनके सीपीयू और जीपीयू सेटअप भी लगभग एक जैसे हैं। Samsung अपने फोन के साथ 7 साल के एंड्रॉयड अपडेट देने का वादा करती है। ओप्पो के फोन में ColorOS 15 मिलता है जबकि सैमसंग फोन में One UI 7 दिया गया है। 

Battery
Advertisement
Oppo Find X8 Ultra में 6100mAh Si/C बैटरी दी गई है। फोन में 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग मिलती है। Galaxy S25 Ultra में 5000mAh बैटरी आती है। यह फोन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। Oppo का फोन बैटरी कैपिसिटी और चार्जिंग स्पीड में आगे निकल जाता है। 

Camera
Advertisement
Oppo Find X8 Ultra में 50MP के सेंसर्स के साथ क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें दो पेरिस्कोप जूम लेंस हैं जो क्रमश: 3x और 6x जूम को सपोर्ट करते हैं। फोन में एक वाइड 1-इंच का सेंसर है। फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

वहीं, Samsung के फोन में 200MP का मेन कैमरा मिलता है। इसमें एडवांस्ड AI प्रोसेसिंग है। फोन में 3x + 5x टेलीफोटो सेटअप है। फोन में चार सेंसर मिलते हैं। Samsung के फोन में 12MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। 

Samsung फोन 8K@30fps वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें स्टीरियो रिकॉर्डिंग भी है। Oppo में Dolby Vision, 10-बिट वीडियो, 4K 120fps वीडियो रिकॉर्डिंग भी स्टेबल तरीके से हो जाती है। 

Oppo का फोन मैन्युअल कंट्रोल, प्रो फोटोग्राफी और वर्सेटाइल कैमरा सेटअप लेकर आता है। सैमसंग के फोन में AI क्षमता और वीडियो क्वालिटी इसे अलग बनाती है। 

Price
Oppo Find X8 Ultra की कीमत 6499 युआन (लगभग 76,000 रुपये) से शुरू होती है। वहीं, Galaxy S25 Ultra की कीमत 1,23,000 रुपये से शुरू होती है। अगर आप फोन के सॉफ्टेवयर के साथ खेलना चाहते हैं तो ओप्पो ज्यादा ऑप्शंस देता है। फोन में बैटरी और चार्जिंग क्षमता भी ज्यादा है। वहीं, सैमसंग का फोन बेहतर प्रोडक्टिविटी और बिल्ड क्वालिटी देता है। चॉइस यूजर के ऊपर निर्भर करती है।  
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium and solid feel
  • Decent performance
  • Capable camera setup
  • IP68 and IP69
  • Fantastic battery backup
  • Bad
  • Unavailable in India
  • Peak brightness is not on par with the competition
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • New design is for the better
  • Cameras deliver consistent performance
  • Good battery life
  • Excellent performance
  • Smooth UI
  • Bad
  • S-Pen is a downgrade
  • No Dolby Vision support
  • Low light camera performance is lacking
  • Slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1400x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  11. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  12. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  13. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  14. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  15. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  16. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.