Oppo Find X8 Ultra में होगी 6000mAh बैटरी, 90W चार्जिंग का सपोर्ट!

Oppo एक नए स्‍मार्टफोन पर काम कर रही है, जो Oppo Find X8 Ultra हो सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2024 13:32 IST
ख़ास बातें
  • ओपो का नया स्‍मार्टफोन Find X8 Ultra लाने की तैयारी
  • इससे जुड़े कई लीक्‍स आए हैं सामने
  • नए फोन को अगले साल लाया जा सकता है

इस स्‍मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जा सकता है। (ओपो एक्‍स8 की तस्‍वीर।)

Oppo के नए स्‍मार्टफोन Oppo Find X8 और Find X8 Pro को भारत समेत ग्‍लोबल मार्केट्स में बीते दिनों पेश किया गया था। कहा जाता है क‍ि कंपनी अब अपना नया फ्लैगशिप लाने की तैयारी कर रही है। इसका नाम Oppo Find X8 Ultra होगा। नए फोन को अगले साल लाया जा सकता है। इसका मुकाबला सैमसंग, ऑनर, शाओमी और वीवो की फ्लैगशिप डिवाइसेज से हो सकता है। लॉन्‍च से पहले ओपो फोन के बारे में कुछ जानकारियां मिली हैं, जिन्‍हें चीनी टिप्‍सटर ड‍िजिटल चैट स्‍टेशन (DCS) ने साझा किया है। 

DCS का कहना है कि Oppo Find X8 Ultra में 6.8 इंच का क्‍वाड कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले होगा। इसमें अल्‍ट्रासोनिक फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। कैमरों के मामले में भी यह फोन एडवांस लेंस के साथ आ सकता है। 

Find X8 Ultra में IP68 और IP69 रेटिंग देने की तैयारी कंपनी कर रही है, जिससे फोन पानी और धूल से होने वाले नुकसान से बचा रहेगा। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है और इसकी चार्जिंग क्षमता 80 या 90 वॉट हो सकती है। 

Find X8 Ultra के प्रोसेसर के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। क्‍याोंकि इसका मुकाबला फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन्‍स से होने वाला है, इसलिए Snapdragon 8 Elite चिपसेट फोन में दिया जा सकता है। याद रहे कि Find X8 सीरीज के बाकी दोनों मॉडल्‍स में ‘डाइमेंस‍िटी 9400' प्रोसेसर होगा। 

Find X8 Ultra के बारे में पहले भी जानकारियां आई हैं। कहा गया था कि फोन में क्‍वाड कैमरा सेटअप होगा। मेन सेंसर 50MP का Sony LYT 900 सेंसर हो सकता है। फोन में 50MP का Sony IMX 882 अल्‍ट्रा वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा दो टेलीफोटो कैमरा होंगे।  
Advertisement
 

OPPO Find X8, Find X8 Pro Price in india 

OPPO Find X8 को भारत में बीते दिनों लॉन्‍च किया गया था। इसके 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये है। 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है। यह स्पेस ब्लैक और स्टार ग्रे कलर्स में आता है। OPPO Find X8 Pro के 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये है। यह फोन स्पेस ब्लैक और पर्ल वाइट कलर में आता है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vibrant display with skinny borders
  • Slim IP68 & IP69 rated design
  • Buttery smooth software experience
  • Good low light video recording
  • Bad
  • Plenty of bloatware and preinstalled apps
  • Poor ultrawide camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5630 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1256x2760 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stylish IP68 & IP69 rated design
  • Vibrant display
  • Buttery smooth software experience
  • Impressive video recording capabilities
  • Bad
  • Quick Button needs refinement
  • Plenty of bloatware and preinstalled apps
  • Poor ultrawide camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5910 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1264x2780 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 95 किमी रेंज के साथ Urtopia Carbon Atom ई-बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. मानसून की शुरुआत, बारिश के मौसम में ऐसे रखें अपने AC का ख्याल, बिजली का बिल आएगा कम
  2. 50MP कैमरा वाला Samsung फ्लिप फोन मिल रहा 10 हजार रुपये सस्ता, देखें पूरी डील
  3. Vivo X Fold 6 vs Google Pixel 10 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 7: जानें कौन सा फोल्डेबल है बेस्ट?
  4. Vivo X500e में नए डिजाइन के साथ मिल सकता है Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट
  5. Vi लाई 202 रुपये में 5GB डेटा, फ्री Jiohotstar, SonyLiv समेत 17 OTT का भरपूर मनोरंजन! Jio, Airtel को कड़ी टक्कर
  6. IND vs IRE 2nd T20I Live Streaming: भारत-आयरलैंड का रोचक टी20 मैच लाइव, यहां देखें फ्री!
  7. Vivo X500, Xiaomi 18 सीरीज में मिलेंगे सबसे धांसू प्रोसेसर, लॉन्च से पहले खुलासा!
  8. 95 किमी रेंज के साथ Urtopia Carbon Atom ई-बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  9. Red Magic Tablet 5 Pro होगा 8300mAh बैटरी के साथ 30 जून को लॉन्च, जानें खास बातें
  10. Samsung Galaxy M47 5G होने जा रहा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा के साथ, प्राइस हुआ लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.