Oppo Find X8 के पैकेजिंग बॉक्स का लॉन्च से पहले हुआ खुलासा, जानें फोन के साथ क्या कुछ मिलेगा

Oppo कथित तौर पर Oppo Find X8 पर काम कर रहा है, जिसमें काफी हद तक पहले जैसे डिजाइन को बरकरार रखा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2024 09:36 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X8 में 1.5K रेजोल्यूशन के साथ 6.5 इंच की BOE डिस्प्ले मिलेगी।
  • Oppo Find X8 के रियर में सोनी LYT-600 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा।
  • Oppo Find X8 मीडियाटेक डाइमेंशिटी 9400 चिपसेट पर काम करने की उम्मीद है।

Oppo Find X7 में Dimensity 9300 SoC है।

Photo Credit: Oppo

Oppo कथित तौर पर Oppo Find X8 पर काम कर रहा है, जिसमें काफी हद तक पहले जैसे डिजाइन को बरकरार रखा है। हाल ही में झोउ यिबाओ द्वारा डिवाइस की पैकेजिंग का खुलासा हुआ है, जिसमें ग्रे और व्हाइट कलर स्कीम के साथ एक स्लीक लिड एंड बेस डिजाइन है। बॉक्स में फोन केस, SuperVOOC चार्जर और डेटा केबल जैसी स्टैंडर्ड एक्सेसरीज नजर आईं, लेकिन फोन नजर नहीं आया है। आइए Oppo Find X8 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Oppo Find X8 टेक्स्ट बॉक्स के ऊपरी बाएं कॉर्नर में स्थित है। नीचे की ओर बाएं कॉर्नर में 8 नंबर प्रिंटेड है और हैसलब्लैड लोगो नीचे की ओर नजर आ रहा है। डिवाइस का फ्रंट डिजाइन पहले से ही नजर आ चुका है। डिवाइस में एक अल्ट्रा-नेरो, सिमैट्रिकल बेजल डिस्प्ले है जो आईफोन के जैसी है। यह पिछले Find X7 के मुकाबले में स्लिम होने के साथ हल्का भी है। Find X8 में पानी और धूल से बचाव सुनिश्चित करने के लिए IP68/69 रेटिंग होने की उम्मीद है, इसके साथ प्रीमियम मेटल फ्रेम और ग्लास बैक भी मिलेगा। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी मोटाई 7 मिमी और वजन 190 ग्राम है। यह फोन ब्लैक, ब्लू, व्हाइट और नए पिंक कलर में उपलब्ध होगा।


Oppo Find X8 Specifications


लीक के अनुसार, Find X8 में 1.5K रेजोल्यूशन और अल्ट्रा-नैरो बेजल्स के साथ 6.5 इंच की BOE डिस्प्ले मिलेगी। सिक्योरिटी के लिए फोन में एक ऑप्टिकल इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशिटी 9400 चिपसेट पर काम करने की उम्मीद है। इसमें 80W वायर्ड चार्जिंग और 50W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग के साथ 5,700mAh की बैटरी मिलेगी।

कैमरा सेटअप के लिए Find X8 के रियर में सोनी LYT-600 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 के साथ आएगा। इसमें एक वर्चुअल प्रेशर-सेंसिटिव बटन और एक अलर्ट स्लाइडर मिलेगा।
Advertisement

ओप्पो 5000mAh मैग्नेटिक पावर बैंक, 50W मैग्नेटिक चार्जर और स्लिम मैग्नेटिक केस जैसे एक्सेसरीज पेश करने का भी प्लान बना रही है। वहीं X8 Pro एक सैटेलाइट कम्युनिकेश वर्जन भी प्रदान करेगा। 17 अक्टूबर को Oppo के डेवलपर कॉन्फ्रेंस के बाद Find X8 सीरीज 21 अक्टूबर को लॉन्च हो सकती है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9300

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4,800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2780x1240 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  6. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  7. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  8. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  9. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  10. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.