Oppo Find X8 Pro में मिलेगा अलग कैमरा कंट्रोल बटन, किसी भी पल को कैप्चर करना होगा आसान

Oppo चीनी बाजार में 24 अक्टूबर को Oppo Find X8 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2024 11:29 IST
ख़ास बातें
  • Oppo चीन में 24 अक्टूबर को Oppo Find X8 सीरीज लॉन्च करने वाला है।
  • Oppo के एग्जीक्यूटिव ने Oppo Find X8 Pro के बारे में खुलासा किया है।
  • Oppo Find X8 Pro में कैमरा कंट्रोल के लिए फिजिकल शटर बटन दिया जाएगा।

Oppo Find X7 Ultra में 50MP प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Oppo

Oppo चीनी बाजार में 24 अक्टूबर को Oppo Find X8 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। हाल ही में Oppo के एग्जीक्यूटिव ने आधिकारिक लॉन्च से पहले स्मार्टफोन के बारे में खुलासा किया है। अब तक ब्रांड Find X8 के बारे में बहुत सारी जानकारी साझा कर चुका है। अब एग्जीक्यूटिव ने भी Find X8 Pro के बारे में जानकारी साझा करना शुरू कर दिया है। ओप्पो के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर लियू जुओहू (पीट लाउ) ने वीबो पर Find X8 Pro के बारे में खुलासा किया। आइए Oppo Find X8 Pro  के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Oppo Find X8 Pro Features


लाउ ने कहा कि Oppo की कोर इमेजिंग फिलोसपी और प्रतिबद्धता रियल लाइफ की सुंदरता को कैप्चर करना है। उन्होंने आगे कहा कि एफर्टलेस टर्म एक यूजर सेनेरियो की एक वाइब्रेंट फोटो पेश करता है जिसमें आप अपने सामने की सुदंरता को कैप्चर करने के लिए बस शटर दबाते हैं, बाकी सब ओप्पो करता है।
Advertisement

उन्होंने खुलासा किया कि कंपनी ने Find X8 सीरीज की लॉक स्क्रीन पर गैरजरूरी कैमरा आइकन बटन हटा दिए हैं। अब जब कोई कैप्चर करने के लिए कोई बेहतर पल होगा तो यूजर्स को कई प्रकार की फोटो कैप्चर करने के लिए सिर्फ फिजिकल शटर बटन दबाने की जरूरत है। आराम के लिए कंपनी ने एक बेहद मुश्किल ऑप्टिकल डिजाइन को भी पार करते हुए, भारी फ्लैगशिप कैमरों की स्टीरियोटाइप को तोड़ दिया और फोटोग्राफी बेस्ड Find X8 सीरीज को काफी लाइट और स्लिम बना दिया।

Oppo Find सीरीज के प्रोडक्ट मैनेजर झोउ यिबाओ द्वारा शेयर की गई फोटो के अनुसार, क्विक लॉन्च बटन फोन के दाईं ओर कॉर्नर पर उपलब्ध है जो कि iPhone 16 सीरीज पर कैमरा कंट्रोल बटन जैसा है। हालांकि, iPhone 16 के प्रेस होने वाले बटन की तुलना में क्विक लॉन्च बटन एक कैपेसिटिव बटन है जिसमें एक लीनियर वाइब्रेशन मोटर होती है।
Advertisement

यिबाओ ने कहा कि तीन बातों को ध्यान में रखते हुए शटर बटन डिजाइन तैयार हुआ। सबसे पहले इस्तेमाल जरूर था, जिसमें पोर्ट्रेट और लैंडस्केप मोड दोनों में क्विक एक्सेस के लिए बटन को दबाना आसान होना जरूरी है। दूसरा सरल होना बेहद जरूर था, बटन का पहला काम बिना कुछ किए कैमरा को तुरंत ऑन करना था, जिससे इसे वॉल्यूम की के तोर पर इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। आखिर में लुक पर विचार किया गया, जिसमें बटन फोन के डिजाइन के साथ आसानी से मिलना काफी जरूरी है, जिसमें यह सुनिश्चित करना कि यह डिवाइस के डिजाइन को खराब तो नहीं बनाता या फिर कैमरा हिलने की वजह तो नहीं बनता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.