Oppo Find X8 Mini में होगी 5600mAh बैटरी! अगले साल हो सकता है लॉन्‍च

रिपोर्टों के अनुसार, ओपो के एक फोन को मॉडल नंबर PKH110 के साथ स्‍पॉट किया गया है। उसमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी नहीं है। यह मिनी मॉडल हो सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2024 15:23 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X8 Mini स्‍मार्टफोन पर काम कर रही कंपनी
  • 6 इंच डिस्‍प्‍ले के साथ मिलेगी दमदार बैटरी
  • एक मॉडल नंबर वाला फोन स्‍पॉट हो रहा सर्टिफ‍िकेशन साइटों पर

रिपोर्टों में सामने आया है कि ओपो का सिस्टर ब्रैंड OnePlus भी एक कॉम्पैक्ट फोन डेवलप कर रहा है।

Oppo Find X8 Mini : चीनी ब्रैंड ओपो (Oppo) कई नई डिवाइसेज पर काम कर रहा है। कुछ दिनों पहले चीन के रेडियो सर्टिफ‍िकेशन प्‍लेटफॉर्म डेटाबेस पर मॉडल नंबर PKH120 के साथ एक अपकमिंग ओपो फोन को देखा गया। यह मॉडल सैटेलाइट कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ओपो के एक और फोन का मॉडल नंबर PKH110 है, जिसमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी नहीं है। दोनों मॉडल्‍स को अब UFSC चार्जिंग डेटाबेस में देखा गया है, जहां इनके बैटरी साइज की जानकारी मिली है। कहा जाता है कि ये फोन ओपो के Find N5 या Find X8 Mini हो सकते हैं। 

गिजमोचाइना के अनुसार, मॉडल नंबर PKH110 / PKH120 ओपो डिवाइसेज हैं, जिनमें 5,475mAh रेटेड वैल्‍यू वाली बैटरी होगी। टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन का कहना है कि बैटरी की वैल्‍यू 5,600mAh है। अभी तक इन डिवाइसेज का मॉडल नेम सामने नहीं आया है। DCS का दावा है कि ये ओपो की फाइंड सीरीज के स्‍मार्टफोन हैं, लेकिन Find X8 Ultra नहीं हैं। 

इससे पहले DCS ने दावा किया था कि ओपो Find N5 की बैटरी कैपिस‍िटी 5,700mAh होगी। वहीं, ओपो मिनी फोन में 5,600mAh बैटरी मिल सकती है। हालांकि अभी तक यह कन्‍फर्म नहीं है कि ये मॉडल नंबर वाकई  ओपो Find N5 और Find X8 Ultra के लिए हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि Find N5 को फाइंड एक्‍स सीरीज से पहले ले आया जाएगा। फरवरी में ये डिवाइस चीन में आ सकती है। 

वैसे ओपो अकेली नहीं है जो एक मिनी स्‍मार्टफोन पर काम कर रही है। रिपोर्टों में सामने आया है कि ओपो का सिस्टर ब्रैंड OnePlus भी एक कॉम्पैक्ट फोन डेवलप कर रहा है। OnePlus कॉम्पैक्ट फोन में 1.5K रेजॉलूशन के साथ 6.31 इंच का फ्लैट डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलेगा। डिवाइस के 2025 की दूसरी तिमाही में लॉन्च होने की संभावना है। वहीं, Find X8 mini अगले साल की पहली तिमाही में लॉन्च हो सकता है। माना जा रहा है कि इसमें Dimensity 9400 चिपसेट मिलेगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.