OPPO Find X7 लॉन्च से पहले यहां आया नजर, 16GB RAM और इन फीचर्स से लैस होगा

OPPO Find X7 में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करने वाली डिस्प्ले होगी। यह फोन डाइमेंशिटी 9300 चिपसेट के साथ आएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 नवंबर 2023 17:38 IST
OPPO जल्द ही बाजार में OPPO Find X7 को लेकर आने वाली है। Oppo Find X7 2024 की पहली तिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है जो कि D9300 चिप वाला अगला फ्लैगशिप फोन हो सकता है। Vivo ने हाल ही में Vivo X100 और Vivo X100 Pro को Dimensity 9300 चिप के साथ पेश किया है। यह ऑफिशियल घोषणा से पहले PHZ110 मॉडल नंबर के साथ AnTuTu पर बेंचमार्क नजर आया है। यहां हम आपको वीवो के आगामी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OPPO Find X7 आया AnTuTu पर नजर


OPPO Find X7 ने AnTuTu में CPU टेस्ट पर 521,690 स्कोर, GPU टेस्ट पर 911,683 स्कोर, मेमोरी टेस्ट पर 471,340 स्कोर और UX टेस्ट पर 365,964 स्कोर हासिल किया है। कुल मिलाकर फोन ने 2,270,677 का स्कोर हासिल किया। AnTuTu लिस्टिंग से पता चला है कि OPPO Find X7 में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करने वाली डिस्प्ले होगी। यह फोन डाइमेंशिटी 9300 चिपसेट के साथ आएगा। आगामी फोन में 16GB LPDDR5T रैम और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज है। फोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर काम करेगा। आपको बता दें कि PHZ110 Find X7 को पहले D9300, 16GB RAM और एंड्रॉइड 14 के साथ गीकबेंच पर देखा गया था। फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 2139 स्कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में 7110 स्कोर हासिल किया था।

Oppo ने ऑफिशियल कंफर्म किया है कि Find X7 सीरीज बिल्कुल नए हाइपरटोन कैमरा ऑप्टिमाइजेशन और सैटेलाइट कनेक्टिविटी का सपोर्ट करेगी। Find X7 Pro के साथ Find X7 लॉन्च होने की उम्मीद है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट होगा। वहीं प्रो मॉडल सोनी के नए 1-इंच LYT-900 कैमरा से लैस है। Oppo 23 नवंबर को Reno 11, Reno 11 Pro और Pad Air 2 टैबलेट को पेश करने वाला है। Reno 11 में Dimensity 8200 प्रोसेसर होगा, वहीं Reno 11 Pro मॉडल Snapdragon 8+ Gen 1 लैस होगा। वहीं Pad Air 2 ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध OnePlus Pad Go टैबलेट का रीब्रांडेड वर्जन होगा।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  3. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7000mAh बैटरी वाले OnePlus N6x पर आया ₹1500 का डिस्काउंट, देखें डील
  2. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  3. कॉल ड्रॉप हुई या आई नेटवर्क में खराबी, अब TRAI MyCall पर कर पाएंगे शिकायत, टेलीकॉम कंपनियों तक जाएगी बात
  4. अब UPI ट्रांजेक्शन के लिए भी जेब करनी होगी खाली, लगेगा चार्ज, संसद में आया बदलाव का बिल
  5. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  6. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  7. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
  8. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
  10. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.