Oppo Find X7, Find X7 Ultra ने किया 10 लाख का आंकड़ा पार, जमकर ऑनलाइन रिजर्व कर रहे यूजर्स

Oppo Find X7 में Dimensity 9300 SoC है। फोन में 16GB तक RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 जनवरी 2024 11:29 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X7 में Dimensity 9300 SoC है।
  • Oppo Find X7 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर है।
  • Oppo Find X7 में 16GB तक RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज है।

Oppo Find X7 में Dimensity 9300 SoC है।

Photo Credit: Oppo China

Oppo चीनी बाजार में Find X7 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। लॉन्च से पहले ही फ्लैगशिप स्मार्टफोन ऑनलाइन रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध हो गए हैं। इससे पता चलता है किFind X7 सीरीज की मांग पहले से ही अधिक है। आइए Oppo Find X7 सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Oppo Find X7 ने किया 10 लाख का आंकड़ा पार


चीनी टेक दिग्गज 8 जनवरी 2024 को चीनी बाजार में Oppo Find X7 और Oppo Find X7 Ultra को पेश करने के लिए तैयार है। स्मार्टफोन के प्री-रिजर्वेशन पहले से ही लाइव हो गए हैं। अब कंपनी ने हाल ही में घोषणा की है कि इस सीरीज के लिए ऑनलाइन रिजर्वेशन सभी चैनल पर 1 मिलियन से पार हो गए हैं। यह साफतौर पर इन आगामी हाई-एंड स्मार्टफोन्स की लोकप्रियता को दर्शाता है।


Oppo Find X7 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस


Oppo Find X7 में Dimensity 9300 SoC है। फोन में 16GB तक RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज है। दूसरी ओर Find X7 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 और समान स्टोरेज कॉन्फिगरेशन मिलने की उम्मीद है। ऐसा लग रहा है कि दोनों स्मार्टफोन में समान डिजाइन दिया गया है। फ्रंट में कर्व्ड ऐजेस के साथ एक पंच होल कटआउट है, जबकि रियर में एक बड़ा कैमरा मॉड्यूल के साथ ड्यूल टोन पैनल है।

Find X7 में रियर की ओर ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जबकि Find X7 Ultra में क्वाड कैमरा सेटअप है। यह पहला स्मार्टफोन है जिसमें 1-इंच सोनी LYT-900 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यह ड्यूल पेरिस्कोप टेलीफोटो शूटर वाला भी पहला स्मार्टफोन है।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale में ₹48,000 में मिलेगी बाइक, मोटरसाइकिल और स्कूटर पर डील्स आईं सामने
  2. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Clip Pro ईयरबड्स लॉन्च, 32 घंटे चलेगी बैटरी, कॉल नॉयज कैंसलेशन के साथ गजब हैं फीचर्स
  2. PM Kisan Samman Nidhi Status: PM किसान किश्त अकाउंट में आई या नहीं खुद ऑनलाइन ऐसे करें चेक
  3. 7000mAh बैटरी वाले OnePlus N6x पर आया ₹1500 का डिस्काउंट, देखें डील
  4. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  5. कॉल ड्रॉप हुई या आई नेटवर्क में खराबी, अब TRAI MyCall पर कर पाएंगे शिकायत, टेलीकॉम कंपनियों तक जाएगी बात
  6. अब UPI ट्रांजेक्शन के लिए भी जेब करनी होगी खाली, लगेगा चार्ज, संसद में आया बदलाव का बिल
  7. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  8. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  9. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
  10. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.