Oppo Find X6 Pro फोन 5000mAh बैटरी, Dimesnity 9200 SoC के साथ TENAA पर आया नजर!

Oppo Find X6 सीरीज के लॉन्च में अब ज्यादा समय नहीं रह गया लगता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 मार्च 2023 09:45 IST
ख़ास बातें
  • सेल्फी के लिए फोन में 31MP का कैमरा बताया गया है।
  • Oppo Find X6 Pro में MediaTek Dimesnity 9200 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
  • यह चिपसेट 4nm फेब्रिकेशन प्रोसेस पर बना है।

Oppo Find X6 Pro फोन Oppo Find X5 (फोटो) में के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होगा, ऐसा कहा जा रहा है।

Photo Credit: Oppo

Oppo अपनी कैमरा ओरिएंटिड स्मार्टफोन सीरीज में जल्द ही Oppo Find X6 को लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज से जुड़े एक मॉडल को कथित तौर पर सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर देखा गया है। फोन में डाइमेंसिटी चिपसेट होने की बात की गई है। साथ ही इसके मॉडल नम्बर का खुलासा भी लिस्टिंग में किया गया है। आइए आपको बताते हैं कि ओप्पो के इस अपकमिंग फोन के बारे में और कौन से स्पेसिफिकेशंस का पता इस लिस्टिंग में चला है। 

Oppo Find X6 सीरीज के लॉन्च में अब ज्यादा समय नहीं रह गया लगता है। फोन को हाल ही में TENAA सर्टिफिकेशन पर लिस्टेड देखा गया है। मायस्मार्टप्राइस की रिपोर्ट के अनुसार, इस लिस्टिंग में पता चलता है कि फोन में डाइमेंसिटी का फ्लैगशिप चिपसेट देखने को मिल सकता है। इसके अलावा फोन का मॉडल नम्बर भी यहां पर मेंशन किया गया है जो कि PHS110 है। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में 4880mAh बैटरी देखने को मिल सकती है। मोटे तौर पर इसे 5000एमएएच कहा जा सकता है। इसके अलावा इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप होने की बात कही गई है। 

Oppo Find X6 Pro में MediaTek Dimesnity 9200 चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह चिपसेट 4nm फेब्रिकेशन प्रोसेस पर बना है। फोन क्वाड एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। साथ ही सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर भी इसमें मिल सकता है जो कि डिस्प्ले के अंदर ही आने की बात कही जा रही है। 

फोन का मेन कैमरा 50MP का हो सकता है। इसके साथ में एक अल्ट्रावाइड सेंसर और मैक्रो शूटर भी देखने को मिल सकता है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 31MP का कैमरा बताया गया है। Oppo ने अधिकारिक रूप से फोन और इसके स्पेसिफिकेशंस का की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, जल्द ही कंपनी इसके बारे में खुलासा कर सकती है, ऐसी संभावना है। इससे पहले कंपनी ने Oppo Find X5 को लॉन्च किया था। Oppo Find X6 उसकी सक्सेसर सीरीज के रूप में लॉन्च होगी ऐसा कहा गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo Find X6 Pro, Oppo Find X6 Pro Specifications

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Goat Sale का आखिरी दिन, Oppo Reno 13 5G मिल रहा ₹5000 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD लाया बजट स्मार्टफोन, जानें 5,000mAh बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले Arc 2 की कीमत
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट 75 प्रतिशत बढ़ा, TVS Motor का पहला रैंक
  3. Samsung Galaxy A18 का डिजाइन हुआ लीक, मिल सकता है सुपर AMOLED पैनल, 5000mAh बैटरी!
  4. AI ऑटोमेशन के चलते 2026 में अबतक 1.2 लाख लोगों की गई नौकरी!
  5. 10 सरकारी ऐप्स जो आपका समय और कागजी काम दोनों बचाएंगे!
  6. क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बढ़ी RBI की चिंता, बैन लगाने पर जोर
  7. SIR Phase-III: Voter List में नाम है या कट गया? घर बैठे ऐसे करें चेक, पढ़ें पूरी गाइड
  8. फुल सिग्नल के बाद भी स्लो चल रहा इंटरनेट? ये फ्री सरकारी ऐप बताएगा आपके नेटवर्क का पूरा हाल
  9. TRAI से क्यों भिड़ गया Truecaller? स्पैम कॉल्स को लेकर छिड़ी नई बहस
  10. पृथ्वी का पड़ोसी मिल गया! अंतरिक्ष में धरती जैसे ग्रह का चला पता, मात्र 25 प्रकाशवर्ष है दूर ...
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.