Oppo Find X3 सीरीज़ साल 2021 में 10-बिट कलर सपोर्ट के साथ देगी दस्तक

Oppo Find X3 का यह ऐलान कंपनी ने Inno Day 2020 कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन चीन में किया। नए Full-path Colour Management System को Oppo Find X3 सीरीज़ के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा, जिसे अगले साल किसी एंड्रॉयड फोन में सबसे पहले पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 नवंबर 2020 12:47 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X3 में मिलेगा फुल DCI-P3 वाइड कलर गामुट सपोर्ट भी
  • फाइंड एक्स3 नए फुल-पाथ कलर मैनेजमेंट सिस्टम के साथ पेश होने वाला पहला फोन
  • कंपनी ने Inno Day 2020 कॉन्फ्रेंस के दौरान किया ऐलान

कंपनी ने Colour Correction Solution 2.0 भी किया है पेश

Oppo Find X3 सीरीज़ को साल 2021 में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Inno Day 2020 कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि Oppo Find X3 सीरीज़ में एंड-टू-एंड 10 बिट कलर सपोर्ट के साथ नया फुल-पाथ कलर मैनेजमेंट सिस्टम ऑफर किया जाएगा। नया सिस्टम HEIF (हाई इफिशन्सी इमेज फोर्मेट) और फुल DCI-P3 वाइड कलर गामुट के लिए सपोर्ट लेकर आएगा, ताकि फोन में एक्यूरेट कलर ऑफर किया जा सके। ओप्पो फाइंड एक्स3 को लेकर कहा जा रहा है कि यह 'पहला ऐसा एंड्रॉयड फोन' होगा, जो इस फंक्शन के साथ पेश किया जाएगा।

Oppo Find X3 का यह ऐलान कंपनी ने Inno Day 2020 कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन चीन में किया। नए Full-path Colour Management System को  Oppo Find X3 सीरीज़ के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा, जिसे अगले साल किसी एंड्रॉयड फोन में सबसे पहले पेश किया जाएगा। इस फोन में नेटिव 10-बिट डिस्प्ले होगा। इससे पहले भी कहा गया था कि फोन 10 बिट डिस्प्ले के साथ पेश किए जाएंगे, लेकिन उन्हें 8 बिट डिस्प्ले के साथ पेश किया गया। अब-तक कई फोन में 8 बिट पैनल फीचर किए गए हैं, जिसमें Oppo Find X2 भी शामिल हैं।
 

Oppo का कहना है कि यह फुल-पाथ कलर मैनेजमेंट सिस्टम “Outstanding viewing experience” और “Authentic and accurate colour reproduction” प्रदान करेगा। नए सिस्टम में स्टोरेज स्पेस सेविंग के लिए HEIF (हाई इफिशन्सी इमेज फोर्मेट) सपोर्ट मिलेगा। कंपनी का कहना है कि रिसर्च एंड डेवलपमेंट टीम ने बुनियादी सिस्टम और हार्डवेयर में सुधार करके कलर रिप्रोडक्शन पर काम किया है। ओप्पो के फुल-पाथ कलर मैनेजमेंट सिस्टम में इमेज ऐक्विज़िश्न से लेकर कम्प्यूटेशन, एन्कोडिंग, स्टोरेज और डिकोडिंग तक सभी स्टेप्स को कवर किया गया है। एचईआईएफ सपोर्ट के अलावा, इसमें 10 बिट कलर डेप्थ और DCI-P3 वाइड कलर गामुट सपोर्ट दिया गया है, ताकि फाइंड एक्स3 में कलर मैनेजमेंट शानदार हो।

इसके अलावा, ओप्पो ने एक नए कलर करेक्शन सॉल्यूशन को भी पेश किया है जिसका नाम है Colour Correction Solution 2.0। यह सॉल्यूशन उन लोगों के लिए पेश किया गया है, जो कलर विज़न डिफिशन्सी से पीड़ित हैं। ओप्पो ने इस सॉल्यूशन को डेवलप करने के लिए Zhejiang University के साथ साझेदारी की है। यह नया कलर करेक्शन सिस्टम यूज़र्स को अपना खुद का डिस्प्ले क्रिएट करने की इज़ाजत देता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.