Oppo Find X2 Pro और Oppo Find X2 लॉन्च हुए भारत में, 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले से हैं लैस

Oppo Find X2 के 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम 64,990 रुपये है। इसे ब्लैक (सेरामिक) और ओसियन (ग्लास) रंग में बेचा जाएगा। कंपनी ने फिलहाल Oppo Find X2 Pro या Oppo Find X2 Pro Automobili Lamborghini Edition की कीमत का खुलासा नहीं किया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 जून 2020 17:39 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो फाइंड एक्स2 प्रो और फाइंड एक्स2 के कैमरे में कुछ अंतर हैं
  • Oppo Find X2 Pro में 48 मेगापिक्सल के दो सेंसर्स दिए गए हैं
  • Oppo Find X2 का प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है
Oppo Find X2 Pro और Oppo Find X2 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नए Oppo स्मार्टफोन 120 हर्ट्ज़ अल्ट्रा विज़न डिस्प्ले और होल-पंच डिज़ाइन के साथ आते हैं। ओप्पो फाइंड एक्स2 प्रो और फाइंड एक्स2 में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह 5जी सपोर्ट के साथ आता है। नई सीरीज़ में ओप्पो फाइंड एक्स2 प्रो पेरिस्कोप शेप्ड लेंस के साथ आता है, जो 10x हाइब्रिड ज़ूम से लैस है। फोन 60x डिजिटल ज़ूम को सपोर्ट करता है। कंपनी ने भारतीय मार्केट में Oppo Find X2 Pro Automobili Lamborghini Edition भी पेश किया है।
 

Oppo Find X2 Pro, Oppo Find X2 price in India, launch offers

ओप्पो फाइंड एक्स2 के 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम 64,990 रुपये है। इसे ब्लैक (सेरामिक) और ओसियन (ग्लास) रंग में बेचा जाएगा। कंपनी ने फिलहाल Oppo Find X2 Pro या Oppo Find X2 Pro Automobili Lamborghini Edition की कीमत का खुलासा नहीं किया है। फोन की सेल की तारीख के बारे में भी कुछ नहीं बताया गया है।

Oppo Find X2 Pro Automobili Lamborghini Edition हैडंसेट लैंबर्गिनी ब्रांडेड 3डी रिज्ड बैक फिनिश के साथ आता है।
 

Oppo Find X2 Pro specifications

डुअल सिम ओप्पो फाइंड एक्स2 प्रो में एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलरओएस 7.1 दिया गया है। इसमें 6.7-इंच क्यूएचडी+ अल्ट्रा विज़न डिस्प्ले शामिल है, जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज़ तक टच सैंपलिंग रेट से लैस है। Oppo Find X2 Pro में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट शामिल है। जुगलबंदी के लिए एड्रेनो 650 जीपीयू और 12 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

फोन में एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी IMX689 सेंसर शामिल है। इसके अलावा सेटअप में एक 48-मेगापिक्सल सेंसर और पेरिस्कोप के आकार का 13 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस। सेल्फी के लिए फ्रंट में 32-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर है।

Oppo Find X2 Pro में 4,260 एमएएच बैटरी (2,130 एमएएच क्षमता की दो सीरीज़) दी गई है, जो 65W SuperVOOC 2.0 फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 512 जीबी है।
Advertisement
 

Oppo Find X2 specifications

ओप्पो फाइंड एक्स2 प्रो की तरह ही इस स्मार्टफोन में भी एक समान सॉफ्टवेयर और डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही यह स्मार्टफोन भी लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर काम करता है।

हालांकि फाइंड एक्स2 प्रो और फाइंड एक्स2 के कैमरे में कुछ अंतर हैं। Oppo Find X2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, लेकिन इसका प्राइमरी कैमरा 48-मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स586 सेंसर के साथ आता है। इसके साथ ही सेटअप में 12-मेगापिक्सल का सेकेंडरी Sony IMX708 सेंसर और 13-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। फ्रंट में फाइंड एक्स2 प्रो के समान 32-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Advertisement

Oppo Find X2 में 4,200 एमएएच बैटरी (2,100 एमएएच क्षमता की दो सीरीज़) दी गई है, जो प्रो वेरिएंट के समान 65W SuperVOOC 2.0 फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है। इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4260 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.