Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन

फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में सबसे अधिक हिस्सेदारी रखने वाली Samsung का पहला वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन भी जल्द पेश किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 जून 2026 16:28 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find N7 में Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज का चिपसेट हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 7.6 इंच का इनर डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है

यह Oppo Find N6 की जगह ले सकता है

चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo ने मार्च में अपने फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N6 को पेश किया था। इस स्मार्टफोन का अगला वर्जन कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन हो सकता है। Oppo Find N7 में आगामी Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज का चिपसेट हो सकता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Smart Pikachu ने बताया है कि Oppo Find N7 में क्रीजलेस इनर फोल्डेबल डिस्प्ले होगा। इस स्मार्टफोन में Oppo Find N6 के समान डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। Oppo Find N7 में हॉरिजॉन्टल रियर कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। यह Oppo का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन हो सकता है। 

Advertisement

Oppo Find N7 में Qualcomm की आगामी Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज का चिपसेट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 7.6 इंच का इनर डिस्प्ले और 5.5 इंच की कवर स्क्रीन मिल सकती है। इसमें Samsung Display या BOE का पैनल इस्तेमाल किया जा सकता है। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में सबसे अधिक हिस्सेदारी रखने वाली Samsung का पहला वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन भी जल्द पेश किया जा सकता है। Samsung Wide Fold में ज्यादा थिकनेस वाली Ultra Thin Glass लेयर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे स्क्रीन पर क्रीज कम दिखेगी और डिस्प्ले की रेजिस्टेंस में सुधार होगा। 

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की भी जल्द फोल्डेबल iPhone को लॉन्च करने की योजना है। इस वर्ष मार्च में पेश किए गए Oppo Find N6 में 6.62 इंच कवर स्क्रीन और 8.12 इंच इनर फोल्डिंग डिस्प्ले है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के दोनों डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और Dolby Vision सपोर्ट के साथ हैं। इस स्मार्टफोन में क्रीज को न्यूनतम रखने के लिए नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। Oppo Find N6 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 Elite दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए दोनों डिस्प्ले पर 20 मेगापिक्सल का कैमरा है। Oppo Find N6 में 6,000 mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी 80 W SuperVOOC वायर्ड और 50 W AirVOOC वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  3. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  4. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  6. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  7. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  8. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  9. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  10. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.