Oppo Find N5 का लॉन्च कंफर्म, 16GB रैम, 5600mAh बैटरी के साथ 20 फरवरी को देगा दस्तक, जानें सबकुछ

Oppo Find N5 तीन शेड्स- Dusk Purple, Jade White और Satin Black में लॉन्च होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 फरवरी 2025 13:18 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find N5 Dusk Purple, Jade White और Satin Black कलर में लॉन्च होगा।
  • फोन में अलर्ट स्लाइडर और साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलने वाला है।
  • फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट होगा।

Oppo Find N5 फोल्डेबल फोन 20 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है।

Photo Credit: Oppo

Oppo Find N5 का लॉन्च आखिरकार कंफर्म हो गया है। कंपनी का यह फोल्डेबल फोन काफी समय से लीक्स और अफवाहों में छाया हुआ है। लेकिन अब ओप्पो ने सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए इसकी लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। फोन 20 फरवरी को लॉन्च होगा। घरेलू मार्केट में दस्तक देने वाला कंपनी का यह अपकमिंग फोल्डेबल डिवाइस तीन रंगों में आने वाला है। इसके साथ ही Oppo Watch X2 के लॉन्च होने की भी बात सामने आ रही है। आइए जानते हैं Oppo Find N5 के बारे में खास बातें। 

Oppo Find N5 फोल्डेबल फोन 20 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। यानी 10 दिन बाद यह मार्केट में पेश हो चुका होगा। फोन की लॉन्च डेट के साथ ही कंपनी ने इसका ऑफिशियल पोस्टर भी रिलीज कर दिया है जिसमें फोन का डिजाइन कंफर्म हो गया है। इसके लिए प्री-ऑर्डर चीन में शुरू हो चुके हैं। Oppo Find N5 तीन शेड्स- Dusk Purple, Jade White और Satin Black में लॉन्च होगा। फोन में पिछले मॉडल Oppo Find N3 की तुलना में कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन बदला नजर आ रहा है। 

Oppo Find N5 में राउंड कैमरा मॉड्यूल मिलने वाला है जिसमें तीन कैमरा होंगे और एक LED फ्लैश यहां प्लेस होगा। इसके सेंटर में Hasselblad लोगो दिया गया है। फोन में अलर्ट स्लाइडर और साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलने वाला है। अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे स्लिम फोल्डेबल मोबाइल फोन होगा जिसकी मोटाई फोल्डेड स्टेट में भी 9.2mm होगी। फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट होगा। 

ओप्पो का Find N5 5,600mAh बैटरी से लैस होगा। फोन में 80W वायर्स फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग फीचर मिलने की संभावना है। फोन में 16GB LPDDR5x RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकती है। यह एंड्रॉयड 15 बेस्ड ColorOS 15 पर रन करेगा। इसमें DeepSeek-R1 का सपोर्ट संभावित है। 

कैमरा की बात करें तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आ सकता है। साथ में 50 मेगापिक्सल का कैमरा अल्ट्रावाइड सेंसर के रूप में आ सकता है। तीसरा सेंसर 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा बताया जा रहा है जिसमें 3X ऑप्टिकल जूम होगा। फोन में IPX9 रेटिंग देखने को मिल सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel A100 Pro भारत में लॉन्च: कम बजट में मिलिट्री ग्रेड मजबूती और Ultralink नेटवर्क टेक्नोलॉजी!
  2. Oppo Reno 16 सीरीज का लॉन्च से पहले हुआ खुलासा, जानें डिजाइन, फीचर्स से लेकर सबकुछ
  3. 22 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का फैन एडिशन स्मार्टफोन, यहां मिल रही जबरदस्त डील
  4. 7000mAh बैटरी, Dimensity 6400 चिपसेट वाला Moto G37 Power लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Vivo X300 Ultra vs Xiaomi 17 Ultra vs Oppo Find X9 Pro: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17 Max में होगा Leica ब्रांडेड 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Samsung Galaxy S26 सीरीज की जोरदार सेल्स, Ultra मॉडल की ज्यादा डिमांड
  3. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  5. WWDC 2026: Apple ने कन्फर्म की इवेंट की तारीख, iOS 27 और AI वाले Siri पर रहेंगी नजरें!
  6. Oppo Reno 16 सीरीज का लॉन्च से पहले हुआ खुलासा, जानें डिजाइन, फीचर्स से लेकर सबकुछ
  7. Vivo S60 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh की होगी बैटरी
  8. कब रुकेगा Layoffs का सिलसिला? Meta में 10% कर्मचारियों की छंटनी, AI पर बड़ा दांव!
  9. 31.5 इंच साइज और 4K OLED डिस्प्ले, गेमर्स के लिए BenQ लाया 240Hz मॉनिटर, जानें कीमत
  10. Realme 16T 5G में होगा 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा, 8000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.