• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo Find N3 लॉन्च से पहले सामने आए धांसू कैमरा सैम्पल, 4800mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ 19 अक्टूबर को होगा लॉन्च

Oppo Find N3 लॉन्च से पहले सामने आए धांसू कैमरा सैम्पल, 4800mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ 19 अक्टूबर को होगा लॉन्च

इसकी बैटरी कैपिसिटी 4800एमएएच बताई गई है।

Oppo Find N3 लॉन्च से पहले सामने आए धांसू कैमरा सैम्पल, 4800mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ 19 अक्टूबर को होगा लॉन्च

Photo Credit: Oppo

Oppo Find N3 स्मार्टफोन 19 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला है।

ख़ास बातें
  • इसमें 7.82 इंच का एमोलेड डिस्प्ले बताया गया है।
  • कवर डिस्प्ले 6.31 इंच का बताया गया है।
  • मेन लेंस 53 मेगापिक्सल का बताया गया है।
विज्ञापन
Oppo Find N3 स्मार्टफोन 19 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला है। इस फोन में 7.82 इंच का बड़ा एमोलेड डिस्प्ले मिलने वाला है। यह स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 2 चिपसेट से लैस होगा। फोन में Hasselblad कैमरा देखने को मिलने वाला है। लॉन्च से पहले कंपनी की ओर से कुछ फोटो सैम्पल जारी किए गए हैं। ये फोटो Oppo Find N3 से लिए गए हैं। जिसके माध्यम से कंपनी बताना चाहती है कि इस फोन का कैमरा कितना सक्षम है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Oppo Find N3 लॉन्च में कुछ ही घंटे बचे हैं। फोन के लॉन्च से पहले इसके कैमरा से लिए गए कुछ फोटो कंपनी की ओर से अधिकारिक वेबसाइट पर शेयर किए गए हैं। फोन Hasselblad ब्रैंडिंग वाले कैमरा से लैस होगा। फोटो देखने में आकर्षक हैं। हालांकि कंपनी ने फोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। अभी तक इसके बारे में कुछ लीक्स में ही जानकारी सामने आई है जिससे इसके स्पेसिफिकेशंस का अंदाजा लगाया जा सकता है। फोन के स्पेक्स OnePlus 12 से मिलते जुलते हैं। 
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Oppo


Oppo Find N3 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 7.82 इंच का एमोलेड डिस्प्ले बताया गया है। जिसमें 2268 x 2440 पिक्सल रिजॉल्यूशन होगा। यह मेन डिस्प्ले होगा। कवर डिस्प्ले 6.31 इंच का बताया गया है। जिसमें 2484 x 1116 पिक्सल रिजॉल्यूशन होगा। इसके कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो फोन में तीन कैमरा देखने को मिलने वाले हैं। मेन लेंस 53 मेगापिक्सल का बताया गया है। इसके बारे में कहा गया है कि यह Sony LYTIA सेंसर होगा। यह OIS सपोर्टेड कैमरा होगा। साथ में 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर भी बताया गया है। तीसरे कैमरा के तौर पर 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा बताया गया है। फ्रंट की बात करें तो फोन 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। 

इसकी बैटरी कैपिसिटी 4800एमएएच बताई गई है। साथ में 67W फास्ट चार्जिंग के साथ यह आ सकता है। इसके अलावा इसमें 50W की वायरलेस चार्जिंग भी देखने को मिल सकती है। लॉन्च से पहले कैमरा सैम्पल रिलीज करना इसके कैमरा सेंट्रिक फोन होने की ओर इशारा करता है। ऐेसे में देखना होगा फोन कैमरा के मामले में लॉन्च होने के बाद क्या कमाल करता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  3. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  4. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  5. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  7. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  8. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  9. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  10. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »