Upcoming Smartphones March 2023: Oppo Find N2 Flip से लेकर iQOO Z7 तक ये स्मार्टफोन इस हफ्ते होंगे लॉन्च! जानें डिटेल्स

सैमसंग की ओर से गैलेक्सी ए54 और गैलेक्सी ए34 को इस हफ्ते लॉन्च किए जाने की खबर है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 मार्च 2023 11:28 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find N2 Flip फोन को चीन के बाद अब भारत में लॉन्च किया जाएगा।
  • iQOO की ओर से iQOO Z7 को भी भारत में अगले हफ्ते लॉन्च किए जाने की खबर है।
  • गैलेक्सी ए54 और गैलेक्सी ए34 को इस हफ्ते लॉन्च किए जाने की खबर है।

Oppo Find N2 Flip चीन के बाद अब भारत में लॉन्च के लिए तैयार है।

Photo Credit: Oppo

स्मार्टफोन कंपनियां पिछले 2 महीनों में कई नए मॉडल्स लॉन्च कर चुकी हैं। जिनमें OnePlus, Samsung, Xiaomi आदि पॉपुलर ब्रैंड्स के स्मार्टफोन शामिल हैं। यह सिलसिला अब मार्च में भी जारी रहने वाला है। मार्च का महीना खत्म होने में अभी लगभग 20 दिन का समय बाकी है और इस दौरान कई दिग्गज स्मार्टफोन कंपनियों की ओर से नए हैंडसेट मॉडल्स भारत में पेश किए जा सकते हैं। जिसमें Oppo, Samsung, Xiaomi, iQOO जैसे ब्रैंड्स के नए स्मार्टफोन देखने को मिल सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि ये कौन से स्मार्टफोन हो सकते हैं। 

iQOO Z7 
iQOO की ओर से iQOO Z7 अगला स्मार्टफोन है जिसे कंपनी द्वारा 21 मार्च को भारत में लॉन्च किए जाने की बात सामने आई है। इस फोन के कई स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले ही कंपनी के द्वारा जाहिर कर दिए गए हैं। फोन में 64MP का मेन कैमरा देखने को मिलेगा। यह एंड्रॉयड 13 आधारित Funtouch OS 13 के साथ आने की बात कही गई है। इसके अलावा इसमें Dimensity 920 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। फोन में 44W फास्ट चार्जिंग फीचर भी सपोर्टेड हो सकता है। 

iQOO Z7 की कीमत की बात करें तो इस फोन को 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है। जिसमें इसका 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल देखने को मिल सकता है। फोन को पेसिफिक नाइट और नॉर्वे ब्लू में लॉन्च किए जाने की संभावना है। 

Oppo Find N2 Flip 
Oppo Find N2 Flip फोन को चीन में कंपनी पहले ही लॉन्च कर चुकी है। अब यह स्मार्टफोन भारत में भी लॉन्च होने के लिए तैयार है। फोन को कंपनी ने पिछले महीने चीन में लॉन्च किया था। फोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी कंपनी आने वाली 13 तारीख को रिवील कर सकती है। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.8 इंच का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। MediaTek Dimensity 9000 Plus चिपसेट से लैस ये हैंडसेट 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ आता है। डिवाइस में 4,300mAh बैटरी मिलती है जिसके साथ में 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। 
Advertisement

Poco X5
मार्च 2023 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स में Poco X5 भी एक नाम शामिल है। इस फोन को कंपनी भारत में 14 मार्च को लॉन्च कर सकती है। फोन में Snapdragon 695 SoC दिया गया है। यह 6.67 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है। इसका मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। सिक्योरिटी के लिए इह साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर को सपोर्ट करता है। फोन में 5000एमएएच बैटरी है और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। 
Advertisement

Samsung Galaxy A54, Galaxy A34 
सैमसंग की ओर से गैलेक्सी ए54 और गैलेक्सी ए34 को इस हफ्ते लॉन्च किए जाने की खबर है। ये फोन 15 मार्च को मार्केट में दस्तक दे सकते हैं। भारत में इन्हें 16 मार्च को कंपनी लॉन्च कर सकती है। Galaxy A34 में 6.6 इंच डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन MediaTek Dimensity 1080 चिप और 48 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ आ सकता है। वहीं, Galaxy A54 में 6.4 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें Exynos 1380 SoC और 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है। Poco X5 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large, practical cover screen
  • Vivid folding display
  • Very good build quality
  • Good battery life, quick charging
  • Fluid and snappy performance
  • Capable primary camera
  • Bad
  • Underwhelming ultra-wide camera
  • No IP rating or wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2520x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से धरती पर वापसी से लेकर टेस्ला के मुंबई में शोरूम खोलने तक, ये हैं आज की महत्वपूर्ण खबरें
  2. Vivo X200 FE vs Oppo Reno 14 Pro 5G vs OnePlus 13s: किस फोन ने मारी बाजी?
  3. Tesla ने मुंबई में शुरू किया पहला शोरूम, जानें कितना होगा कंपनी की इलेक्ट्रिक कार का प्राइस
  4. YouTube की नई मोनिटाइजेशन पॉलिसी आज से हो रही लागू, AI कंटेंट, रिपीट कंटेंट से लेकर क्या होंगे नए बदलाव
  5. Samsung इंडिया में 19 जुलाई को ला रहा है Galaxy F36 5G, लॉन्च से पहले सामने आया डिजाइन
  6. Nothing Phone 3 और Headphone 1 भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से धरती पर वापसी से लेकर टेस्ला के मुंबई में शोरूम खोलने तक, ये हैं आज की महत्वपूर्ण खबरें
  2. Samsung इंडिया में 19 जुलाई को ला रहा है Galaxy F36 5G, लॉन्च से पहले सामने आया डिजाइन
  3. Tesla ने मुंबई में शुरू किया पहला शोरूम, जानें कितना होगा कंपनी की इलेक्ट्रिक कार का प्राइस
  4. अब बिना OTP के नहीं मिलेगी Tatkal टिकट! IRCTC का नया नियम आज से लागू, यहां जानें पूरा प्रोसेस
  5. India में YouTube 'Hype' फीचर, 500 सब्सक्राइबर्स वाले भी अब होंगे वायरल, जानें सबकुछ
  6. भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक स्पेस मिशन के बाद धरती पर हुई वापसी, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
  7. भारत सरकार की चेतावनी, लैपटॉप यूजर्स हो जाएं सावधान, हैकर्स चुरा सकते हैं निजी जानकारी, जानें कैसे करें बचाव
  8. Nothing Phone 3 और Headphone 1 भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Realme C71 भारत में लॉन्च: 6300mAh बैटरी और 6GB रैम, लेकिन कीमत आपकी सोच से कम!
  10. अब संसद हो रही है डिजिटल! AI लिखेगा भाषण, नेता जी सीट से ही लगाएंगे हाजिरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.