Oppo F7 से उठा पर्दा, 25 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से है लैस

Oppo F7 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। मुंबई में आयोजित एक इवेंट में चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो मोबाइल्स ने अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन से पर्दा उठाया।

Oppo F7 से उठा पर्दा, 25 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से है लैस

Oppo F7 India Launch

ख़ास बातें
  • Oppo F7 में एफ/1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • भारत में Oppo F7 स्मार्टफोन 21,990 रुपये में मिलेगा
  • ओप्पो ए7 के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 26,990 रुपये होगी
विज्ञापन
Oppo F7 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। मुंबई में आयोजित एक इवेंट में चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो मोबाइल्स ने अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन से पर्दा उठाया। मौज़ूदा चलन की तरह ओप्पो का नया स्मार्टफोन बेहद ही पतले बॉर्डर के साथ आता है और फ्रंट पैनल का डिज़ाइन iPhone X से प्रेरित है। यानी आपको नॉच मिलेगा, जहां पर फ्रंट कैमरे, ईयरपीस और प्रॉक्सिमिटी सेंसर को जगह दी गई है। अहम फीचर की बात करें तो Oppo F7 में यूज़र को 6.2 इंच का फुल-स्क्रीन 2.0 डिस्प्ले, 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और एंड्रॉयड 8.1 ओरियो मिलेगा। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और फोन में ऐप-इन-ऐप मल्टी टास्किंग फीचर भी मौजूद है।
 

Oppo F7 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

भारत में Oppo F7 स्मार्टफोन 21,990 रुपये में मिलेगा। यह 9 अप्रैल से ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध होगा। ओप्पो एफ7 सोलर रेड और मूनलाइट सिल्वर रंग में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। कंपनी ने स्पेशल एडिशन वेरिएंट भी लॉन्च किया है। Oppo F7 Diamond Black और Oppo F7 Sunrise Red, जो 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस हैं, 26,990 रुपये में मिलेंगे। स्पेशल एडिशन वेरिएंट चुनिंदा ओप्पो स्टोर में ही मिलेंगे।

Oppo 2 अप्रैल को 24 घंटे की स्पेशल फ्लैश सेल आयोजित करने वाली है। इस दौरान ओप्पो एफ7 के 10,000 यूनिट देशभर में मौज़ूद 777 ओप्पो स्टोर में उपलब्ध होंगे। पहली फ्लैश सेल में आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। यूज़र को रिलायंस जियो की ओर से 120 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। इसके अलावा कंपनी के अधिकृत स्टोर से वन-टाइम मुफ्त स्क्रीन बदलने की गारंटी मिलेगी।
 

Oppo F7 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Oppo F7 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.0 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) फुल स्क्रीन 2.0 डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसमें 64 बिट ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। रैम में यूज़र के लिए पास दो विकल्प हैं- 4 जीबी या 6 जीबी।

Oppo F7 में एफ/1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं, इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह रियल-टाइम एचडीआर क्षमता के साथ आता है। कंपनी ने एआई ब्यूटी 2.0 ऐप के बारे में भी बताया है। बताया गया है कि यह 296 फेसियल रिकग्निशन प्वाइंट को स्कैन कर सकता है। ओप्पो ने बताया कि यह ऐप किसी भी शख्स की उम्र, लिंग और त्वचा के रंग की पहचान कर सकता है।

इनबिल्ट स्टोरेज के लिहाज से भी इस स्मार्टफोन के दो वेरिएंट हैं- 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। Oppo F7 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, यूएसबी ओटीजी और जीपीएस/ए-जीपीएस शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं। बैटरी 3400 एमएएच की है। डाइमेंशन 156x75.3x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 158 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very light
  • Good battery life
  • Speedy CPU
  • High-quality selfie camera
  • कमियां
  • No fast charging
  • UI feels clunky and dated
  • Lacks premium feel
डिस्प्ले6.23 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी60
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  8. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  10. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »