ओप्पो एफ7 भारत में 26 मार्च को होगा लॉन्च

ओप्पो मोबाइल्स ने मंगलवार को मीडिया को 26 मार्च को होने वाले एक लॉन्च इवेंट का इनवाइट भेजा। मुंबई में होने वाले इस इवेंट में ओप्पो एफ7 से पर्दा उठाया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 मार्च 2018 11:31 IST
ख़ास बातें
  • नया हैंडसेट कंपनी की एफ सीरीज़ के आखिरी हैंडसेट ओप्पो एफ5 का अपग्रेड है
  • इनवाइट के मुताबिक, ओप्पो एफ7 चुनिंदा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर से लैस
  • लॉन्च इवेंट में रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, अश्विन मौज़ूद रहेंगे

Oppo F7 India Launch

ओप्पो मोबाइल्स ने मंगलवार को मीडिया को 26 मार्च को होने वाले एक लॉन्च इवेंट का इनवाइट भेजा। मुंबई में होने वाले इस इवेंट में ओप्पो एफ7 से पर्दा उठाया जाएगा। नया हैंडसेट कंपनी की एफ सीरीज़ के आखिरी हैंडसेट ओप्पो एफ5 का अपग्रेड है। ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी ने 'ओप्पो एफ6' नाम को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। इनवाइट के मुताबिक, ओप्पो एफ7 चुनिंदा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर से लैस होगा। मज़ेदार बात यह है कि लॉन्च इवेंट में रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और रविचंद्रन अश्विन मौज़ूद रहेंगे। इसका खुलासा कंपनी के ट्विटर हैंडल के ज़रिए किया गया।

पिछले हफ्ते पोस्ट किए गए टीज़र से पता चला था कि ओप्पो के इस फोन में पतले बेज़ल वाला डिस्प्ले और आईफोन X जैसा फ्रंट पैनल होगा।

टीज़र से यह भी खुलासा हुआ है कि ओप्पो एफ7 दिखने में लीक हुए ओप्पो आर15 जैसा है। ओप्प आर15 में 6.28 इंच (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले होने की उम्मीद है जो 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। रिपोर्ट तो यह भी है कि वनप्लस 6 भी इसी फोन के डिज़ाइन से प्रेरित होगा।

याद रहे कि ओप्पो ए71 (2018) भारतीय मार्केट में चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो का आखिरी स्मार्टफोन था। हैंडसेट एआई ब्यूटी रेकग्निशन तकनीक के साथ आया है। इस फीचर के ज़रिए चेहरे की तस्वीर के साथ यूज़र कई प्रयोग कर पाने में सक्षम होंगे। इसके अलावा नए हैंडसेट में बोकेह इफेक्ट भी जोड़ा गया है, जिससे सेल्फी का बैकग्राउंड ब्लर किया जा सकेगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, India, Mobiles, Oppo, Oppo F7, Oppo F7 specifications

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.