Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन

इस सीरीज के बेस मॉडल में MediaTek Dimensity 6300 सीरीज का चिपसेट हो सकता है, जबकि Oppo F35 Pro में Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 सितंबर 2026 18:09 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Oppo F35 Pro शामिल हो सकता है
  • आगामी स्मार्टफोन्स में फ्लैट AMOLED डिस्प्ले हो सकता है
  • इन स्मार्टफोन्स में 10,000 mAh तक की बैटरी हो सकती है

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। Oppo F35 सीरीज के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Oppo F35 Pro शामिल हो सकता है। इस दोनों स्मार्टफोन्स के रियर पैनल का अलग डिजाइन हो सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस सीरीज को छह कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स की लीक हुई इमेज में एक वेरिएंट फ्लोरल पैटर्न और दूसरा वेव जैसे डिजाइन के साथ है। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल के लिए सिल्वर, पिंक और पर्पल के ऑप्शन हो सकते हैं। Oppo F35 Pro को ऑरेंज, लाइट ब्लू और ब्राउन कलर्स में लाया जा सकता है। 

Oppo F35 में स्लिम और पिल-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है। इसमें दो कैमरा साइड बाय साइड रखे हैं और दायीं ओर सर्कुलर फ्लैश एलिमेंट है। इस सीरीज में राउंडेड कॉर्नर्स के साथ प्लैट रियर पैनल हो सकता है। Oppo F35 सीरीज को भारत के बाद अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है। देश में इस स्मार्टफोन सीरीज का टीजर दिया गया है। हालांकि, इस सीरीज के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं मिली है। Oppo F35 का हार्डवेयर Oppo A7 Pro और Oppo A7 Pro का हार्डवेयर Oppo A7 Pro Max के समान हो सकता है। 

आगामी स्मार्टफोन्स में फ्लैट AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Oppo F35 और Oppo F35 Pro के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। इस सीरीज के बेस मॉडल में MediaTek Dimensity 6300 सीरीज का चिपसेट हो सकता है, जबकि Oppo F35 Pro में Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में 10,000 mAh तक की बैटरी हो सकती है। भारत में Oppo K14 Lite को 16 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 दिया जा सकता है। Oppo K14 Lite में 7,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है।  यह Android 16 पर बेस्ड Oppo के ColorOS 16 पर चलेगा। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  10. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.