Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च

देश में इस वर्ष अप्रैल में Oppo F33 सीरीज को लॉन्च किया गया था। इसके बाद Oppo F35 सीरीज को पेश किया जा सकता है। इस सीरीज का Oppo F35 Pro हाल ही में चीन में पेश किए गए Oppo A7 Pro Max का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 अगस्त 2026 19:30 IST
ख़ास बातें
  • Oppo F35 Pro में 6.78 इंच 1.5K LTPS OLED फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। देश में इस वर्ष अप्रैल में Oppo F33 सीरीज को लॉन्च किया गया था। इसके बाद Oppo F35 सीरीज को पेश किया जा सकता है। इस सीरीज में Oppo F35 Pro भी शामिल हो सकता है। यह स्मार्टफोन हाल ही में चीन में पेश किए गए Oppo A7 Pro Max का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में Oppo F35 सीरीज को इस महीने लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज के Oppo F35 Pro का प्राइस 40,000 रुपये से 45,000 रुपये के बीच हो सकता है। इस स्मार्टफोन को हाल ही में चीन में पेश किए गए Oppo A7 Pro Max के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर लाया जा सकता है। यह इस सप्ताह लॉन्च होने वाले Vivo S2 को टक्कर दे सकता है। 

इस सप्ताह की शुरुआत में चीन में पेश किए गए Oppo A7 Pro Max में 6.78 इंच Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले (1,272 x 2,772 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 330 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 5 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की 10,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Oppo F35 Pro में 6.78 इंच 1.5K LTPS OLED फ्लैट डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। Oppo F35 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का Samsung JN5 कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  2. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  3. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  6. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  8. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  9. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  10. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.