Oppo F33 Pro में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, Google Play Console पर हुई लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6100+ दिया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चल सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2026 22:24 IST
ख़ास बातें
  • Oppo F33 Pro में 6.57 इंच फुल HD+ डिस्प्ले होगा
  • इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी
  • इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 4,289 sq mm वेपर चैंबर दिया जाएगा

इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 4,289 sq mm वेपर चैंबर दिया जाएगा

Photo Credit: Oppo

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Oppo का नया स्मार्टफोन बुधवार (15 अप्रैल) को भारत में लॉन्च किया जाएगा। Oppo F33 Pro में MediaTek Dimensity चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। Oppo F33 Pro में 7,000 mAh की बैटरी होगी। 

Google Play Console पर इस स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - CPH2835 के साथ लिस्टिंग हुई है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6100+ दिया जा सकता है। Oppo F33 Pro में फुल HD+ डिस्प्ले 480 ppi की पिक्सल डेंसिटी के साथ हो सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चल सकता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का OV50D40 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होगा। 

Oppo F33 Pro में 6.57 इंच फुल HD+ डिस्प्ले होगा। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 4,289 sq mm वेपर चैंबर दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन को Misty Forest, Starry Blue और Passion Red कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Oppo F33 Pro की बिक्री कंपनी की वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए की जाएगी। 

भारत में हाल ही में Oppo K14 5G को लॉन्च किया गया है।डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच HD+ (720 x 1,570 पिक्सल्स) LCD टचस्क्रीन 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,125 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Oppo K14 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और ARM Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर और ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इसमें सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर, ई-कम्पास, एंबिएंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। Oppo K14 5G की 7,000 mAh की बैटरी 45 W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.