Oppo F33 Pro 5G भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन, जानें कीमत

Oppo F33 Pro 5G भारत में लॉन्च हुआ है, जिसमें 7000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2026 13:54 IST
ख़ास बातें
  • Oppo F33 Pro 5G में 7000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग
  • 50MP रियर और 50MP फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च
  • IP69K रेटिंग और AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है

Oppo F33 Pro 5G की इंडिया में कीमत 37,999 रुपये से शुरू होती है

Photo Credit: Oppo

Oppo ने भारत में अपनी F सीरीज के तहत नया Oppo F33 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को Oppo F33 5G के साथ पेश किया है। यह डिवाइस 7000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा और MediaTek Dimensity चिपसेट जैसे फीचर्स के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक, फोन को परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी बैलेंस के साथ डिजाइन किया गया है, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में यूजर्स को टारगेट करता है। Oppo ने इसके साथ F33 5G को भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 31,999 रुपये से शुरू होती है।

कीमत की बात करें तो Oppo F33 Pro 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये रखी गई है। वहीं इसका 8GB + 256GB वेरिएंट 40,999 रुपये में आता है। यह स्मार्टफोन Flipkart और Oppo India के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। डिवाइस को Misty Forest, Passion Red और Starry Blue कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Advertisement

लॉन्च ऑफर्स के तहत कंपनी 10% इंस्टेंट बैंक कैशबैक दे रही है। इसके अलावा 10% तक UPI कैशबैक, 12 महीने तक जीरो डाउन पेमेंट और प्री-ऑर्डर पर Enco Buds3 Pro+ को 1,499 रुपये में खरीदने का ऑप्शन भी दिया गया है। फोन Amazon, Flipkart, Oppo स्टोर और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

Oppo F33 Pro 5G में 6.57 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसके अलावा यह फोन IP66, IP68 और IP69K रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से बचाव के लिए सक्षम माना जाता है।

नया Oppo स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6360 Max चिपसेट पर काम करता है, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है। इसके साथ Mali-G57 MC2 GPU, 8GB LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। सॉफ्टवेयर के तौर पर यह डिवाइस ColorOS 16 पर चलता है, जो Android 16 बेस्ड है।

Advertisement

फोटोग्राफी के लिए Oppo F33 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलता है। यह OV50D40 सेंसर, f/1.8 अपर्चर, 76 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस के साथ आता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो f/2.0 अपर्चर के साथ आता है।

बैटरी के मामले में यह फोन 7000mAh की बड़ी बैटरी से लैस है और इसमें 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन में Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.4 मिलता है और ये इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस आता है। मोटाई 8.3mm और वजन 194 ग्राम है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • The design of the back panel is unique and eye-catching
  • Long battery life
  • VC cooling ensures minimal throttling
  • Decent daytime camera performance
  • Bad
  • Underpowered chipset
  • Dual-LED flash masked as a ring light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.57 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 6360 Max

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1080x2372 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.