Oppo F31 5G vs Realme P4 Pro 5G vs Poco X7 Pro 5G: देखें तुलना कौन है बेहतर

Oppo ने हाल ही में Oppo F31 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Realme P4 Pro 5G और Poco X7 Pro 5G से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 सितंबर 2025 09:00 IST
ख़ास बातें
  • Oppo F31 5G में 7000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Realme P4 Pro 5G में 7,000mAh की बैटरी मिलती है।
  • Poco X7 Pro 5G में 6,550mAh की बैटरी है।

Oppo F31 5G, Realme P4 Pro 5G और Poco X7 Pro 5G में 8GB रैम है।

Photo Credit: Oppo/Realme/Poco

Oppo ने हाल ही में Oppo F31 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Realme P4 Pro 5G और Poco X7 Pro 5G से हो रही है। Oppo F31 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। Realme P4 Pro 5G ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 प्रोसेसर से लैस है। जबकि Poco X7 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 अल्ट्रा प्रोसेसर मिलता है। आइए Oppo F31 5G, Realme P4 Pro 5G और Poco X7 Pro 5G के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं। 

Oppo F31 5G vs Realme P4 Pro 5G vs Poco X7 Pro 5G


कीमत और स्टोरेज

Oppo F31 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 22,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 24,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। जबकि Realme P4 Pro 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 22,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 24,999 रुपये में आता है। वहीं Poco X7 Pro 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है।

डिस्प्ले और रेजोल्यूशन


 
Oppo F31 5G में इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2372×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1400nits ब्राइटनेस और पिक्सल डेंसिटी 397 PPI है। जबकि Realme P4 Pro 5G में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1280×2800 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस है। वहीं Poco X7 Pro 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2712 x 1220 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर

Oppo F31 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट शामिल है। जबकि Realme P4 Pro 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Poco X7 Pro 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 अल्ट्रा प्रोसेसर से लैस है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Oppo F31 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Color0S 15 पर काम करता है। जबकि Realme P4 Pro 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है। वहीं Poco X7 Pro 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 पर काम करता है।  

Advertisement

कैमरा सेटअप

Oppo F31 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल पोर्टेट कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Realme P4 Pro 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं Poco X7 Pro 5G में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इसमें वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। 

Advertisement

कनेक्टिविटी फीचर्स

Oppo F31 5G में 5जी, ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। जबकि Realme P4 Pro 5G में ड्यूल 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और टाइप सी पोर्ट आता है। वहीं Poco X7 Pro 5G वाई-फाई 6, 5जी, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी ओटीजी,जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट से लैस है। 

बैटरी बैकअप

Oppo F31 5G में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Realme P4 Pro 5G में 7,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं Poco X7 Pro 5G में 6,550mAh की बैटरी है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2372 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1280x2800 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Elegant display with 3200nits peak brightness
  • Android 15 out of the box
  • Excellent performance
  • Exceptional battery back-up
  • Value for money proposition
  • Bad
  • Bloatware
  • Low-light camera performance could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.73 इंच

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6550 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  14. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.