ओप्पो एफ3 प्लस ब्लैक एडिशन की बिक्री भारत में शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2017 18:18 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो एफ3 प्लस के ब्लैक एडिशन की बिक्री 15 अप्रैल से शुरू हुई है
  • फोन अब ब्लैक रंग में ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है
  • फोन की सबसे बड़ी ख़ासियत है इसमें दिया गया डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप
ओप्पो एफ3 प्लस को मार्च महीने में भारत में लॉन्च किया गया था। इस दौरान चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने जानकारी दी थी कि यह फोन ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। और इस फोन की बिक्री 1 अप्रैल से शुरू हुई थी। हालांकि, ओप्पो एफ3 प्लस के ब्लैक एडिशन की बिक्री 15 अप्रैल से शुरू हुई है। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह फोन अब ब्लैक रंग में ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

ओप्पो एफ3 प्लस की सबसे बड़ी ख़ासियत है इसमें दिया गया डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप। इस फोन में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 16 मेगापिक्सल 1/3.1 इंच सेंसर जबकि दूसरा 8 मेगापिक्सल सेंसर है। पहले सेंसर में 76.4 डिग्री वाइड-एंगल लेंस जबकि दूसरे सेंसर में 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस दिया गया है। इनसे 105 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू ग्रुप सेल्फी ली जा सकती है। यूज़र अपनी जरूरत के मुताबिक लेंस का चुनाव कर सकते हैं। यह स्मार्टफोन स्मार्ट फेशियल रिकग्निशन फ़ीचर के साथ आता है जिससे यह अपने आप जरूरी लेंस का सुझाव देता है। स्मार्टफोन में कई दूसरे कैमरा फ़ीचर जैसे ब्यूटीफाई 4.0 ऐप, सेल्फी पैनोरमा, स्क्रीन फ्लैश और पाम शटर दिए गए हैं।
Advertisement


ओप्पो एफ3 प्लस में होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेटड है। इसके 0.2 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा किया गया है। कंपनी फिगंरप्रिंट के जरिए ऐप खोलने और कॉल शॉर्टकट की भी बात कह रही है। डुअल सिम (नैनो-सिम) वाला ओप्पो एफ3 प्लस एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित कलरओएस 3.0 पर चलता है। इसमें 6 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) जेडीआई इन-सेल 2.5डी कर्व्ड डिस्प्ले है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें 1.95 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर कवालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 जीपीयू और 4 जीबी रैम है।
Advertisement

वहीं रियर पर ओप्पो एफ3 प्लस में 16 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स398 सेंसर है जो 1.4 माइक्रोन पिक्सल्स, डुअल-पीडीएफ, अपर्चर एफ/.7 और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में एक ट्रिपल-स्लॉट ट्रे है, जिसमें दो सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड एक साथ इस्तेमाल किये जा सकते हैं।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो ओप्पो एफ3 प्लस में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो यूएसबी (ओटीजी के साथ) जैसे फ़ीचर हैं। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी है जो कंपनी की ही वीओसीसी फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करती है। दावा किया गया है कि 5 मिनट की चार्जिंग में फोन से 2 घंटे तक का टॉक टाइम मिलेगा। इसके अलावा फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्ंकोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैं। फोन का डाइमेंशन  163.63x80.8x7.35 मिलीमीटर और वज़न 185 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • Great battery life
  • Useful secondary front camera
  • Slick design and good build quality
  • Bad
  • No NFC or FM radio
  • Ships with Android Marshmallow
  • Display saturation can get jarring
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo F3 Plus, Oppo F3 Plus Black Edition

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  8. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.