Oppo F27 Pro+ 5G स्मार्टफोन Rs. 30 हजार के अंदर होगा लॉन्च! स्पेसिफिकेशन्स के साथ अनबॉक्सिंग वीडियो भी हुआ लीक

Oppo F27 Pro+ 5G के बैक पैनल पर वीगन लेदर फिनिश मिलेगी। पैनल पर टॉप सेंटर में एक बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है, जिसमें तीन कैमरा रिंग और एक फ्लैश रिंग है। फ्रंट में कर्व्ड डिस्प्ले दिखाई देता है, जिसके टॉप सेंटर में होल-पंच कटआउट है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 जून 2024 16:09 IST
ख़ास बातें
  • अपकमिंग Oppo स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट मिल सकता है
  • इसमें 6.7-इंच FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलने का दावा किया गया है
  • स्मार्टफोन भारत में 30,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च हो सकता है

Photo Credit: Oppo

Oppo F27 सीरीज को 13 जून को भारत में लॉन्च किया जाएगा। सीरीज में तीन हैंडसेट - Oppo F27, Oppo F27 Pro और Oppo F27 Pro+ 5G शामिल होने की संभावना है। पिछले कुछ समय से सीरीज का टॉप-एंड मॉडल - F27+ लीक्स के जरिए सुर्खिया बटोर रहा है। हाल ही में इससे जुड़े मॉडल नंबर को गीकबेंच पर देखा गया था और अब एक भारतीय टिप्सटर ने इसके स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के साथ-साथ अनबॉक्सिंग वीडियो को भी लीक कर दिया है। अपकमिंग ओप्पो स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट, 120Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 64-मेगापिक्सल मेन रियर कैमरा और 5,000mAh बैटरी जैसे स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

टिप्सटर सुधांशु अंबोरे (@Sudhanshu1414) ने X पर एक पोस्ट के जरिए Oppo F27+ के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानकारी दी है। ट्वीट के मुताबिक, अपकमिंग Oppo स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट मिलेगा। इसके साथ कंपनी LPDDR4X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगा। ट्वीट में रैम कैपेसिटी की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन हाल ही में इस कथित स्मार्टफोन को गीकबेंच पर 8GB रैम के साथ टेस्ट किया गया था। हालांकि, ऐसा हो सकता है कि कंपनी इसे 16GB रैम वेरिएंट में भी लॉन्च करे।
Advertisement
 

ट्वीट आगे बताता है कि Oppo F27 Pro+ 5G में 6.7-इंच FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की भी बात कही गई है, जिसमें 64-मेगापिक्सल मेन और 2-मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर शामिल हो सकता है। फ्रंट में 8-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मिलने का दावा किया गया है। इसके अलावा, यह भी दावा किया गया है कि फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट से लैस होगा और 67W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh बैटरी लेकर आएगा। 

इसमें सिंगल स्पीकर मिलने की भी जानकारी है। ऐसा हो सकता है कि स्मार्टफोन IP69 वाटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आने वाला भारत का पहला स्मार्टफोन हो। वहीं, ट्वीट आगे यह भी बताता है कि Oppo F27 Pro+ 5G वीगन लेदर बैक पैनल और Android 14 के साथ लॉन्च होगा।
Advertisement

लीक यहीं खत्म नहीं होता है। अंबोरे का दावा है कि Oppo F27 Pro+ 5G की भारत में कीमत 30,000 रुपये से कम होगी।
Advertisement

इसी ट्वीट में F27 Pro+ 5G के इंडियन वेरिएंट की अनबॉक्सिंग भी दिखाई गई है, जिससे पता चलता है कि बॉक्स में एक 80W चार्जिंग ब्रिक भी मिलेगी। इसके साथ Type-A टू Type-C केबल और एक TPU केस भी मिलेगा। वीडियो में स्मार्टफोन का डिजाइन साफ देखा जा सकता है। इससे पता चलता है कि फोन के बैक पैनल पर वीगन लेदर फिनिश मिलेगी। पैनल पर टॉप सेंटर में एक बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है, जिसमें तीन कैमरा रिंग और एक फ्लैश रिंग है। फ्रंट में कर्व्ड डिस्प्ले दिखाई देता है, जिसके टॉप सेंटर में होल-पंच कटआउट है। टॉप और बॉटम में बेहद कम बेजल्स देखने को मिलती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  4. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  2. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  3. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  4. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  7. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  9. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.