Oppo F21 Pro के दिवाली से पहले लॉन्च होने का दावा

Oppo F21 Pro में ओप्पो एफ17 प्रो की तुलना में कुछ अपग्रेड होने की उम्मीद की जा सकती है। यह फास्ट चार्जिंग स्पीड के साथ आ सकता है।

Oppo F21 Pro के दिवाली से पहले लॉन्च होने का दावा

Oppo F21 Pro को दिवाली के बाद लॉन्च किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Oppo F21 Pro हो सकता है Oppo F17 Pro से पतला
  • एफ17 सीरीज़ की तुलना में लेकर आ सकता है कुछ अपग्रेड्स
  • दिवाली से पहले भारत में हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
Oppo F21 Pro को लेकर दावा है कि यह दिवाली से पहले भारत में लॉन्च होगा। यह अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत में देश में एंट्री मार सकता है और कहा जा रहा है कि यह Oppo F17 Pro की तुलना में स्लिम है। ओप्पो एफ17 सीरीज़, जिसमें Oppo F17 और Oppo F17 Pro शामिल हैं, इस महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था। अब तक, यह स्पष्ट नहीं है कि यदि Oppo F21 Pro के साथ स्टैंडर्ड Oppo F21 मिलेगा या नहीं।

इंडस्ट्री सूत्रों का हवाला देते हुए MySmartPrice की रिपोर्ट दावा करती है कि ओप्पो भारत में ओप्पो एफ21 प्रो को दिवाली से पहले लॉन्च करेगी, जिसका मतलब है कि अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत में कभी भी। यूं तो ओप्पो एफ21 प्रो के स्पेसिफिकेशन को लेकर कंपनी ने किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है, लेकिन रिपोर्ट में कहा गया है कि यह Oppo F17 Pro की तुलना में पतला होगा। यह एक ग्लास बैक फिनिश के साथ आएगा, जिसमें किसी तरह का एक पैटर्न होगा।

अभी तक, Oppo ने Oppo F21 Pro के बारे में कुछ भी नहीं बताया है।

ओप्पो की भारत में लॉन्च होने वाली लेटेस्ट सीरीज़ ओप्पो एफ17 सीरीज़ थी। जबकि ओप्पो एफ17 प्रो देश में पहले से ही बिक्री पर है, नॉन-प्रो वेरिएंट 21 सितंबर से बेचा जाएगा। Oppo F17 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट दिया गया है, जबकि प्रो वेरिएंट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी95 पर काम करता है। दोनों मॉडल में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, लेकिन अलग-अलग कॉन्फिगरेशन के साथ। सेल्फी के लिए, Oppo F17 में नॉच के अंदर सिंगल कैमरा सेंसर दिया गया है, जबकि Oppo F17 Pro डुअल सेल्फी कैमरों के साथ आता है, जो होल-पंच में फिट है। दोनों मॉडल 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं।

Oppo F21 Pro में ओप्पो एफ17 प्रो की तुलना में कुछ अपग्रेड होने की उम्मीद की जा सकती है। यह फास्ट चार्जिंग स्पीड के साथ आ सकता है। इसके अलावा इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप और हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन शामिल हो सकती है। लेकिन, एक बार फिर बता दें कि ये सिर्फ अटकलें हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo F21 Pro, Oppo F21 Pro India launch
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »